KKR Vs LSG Highlights: लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल (Lucknow Supergiants Captain KL Rahul) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Night Raiders) के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद बताया कि उनकी टीम ने मैच कहां गंवाया। ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) पर खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) को 8 विकेट से मात दी। केकेआर ने लखनऊ को आईपीएल 2024 (IPL 2024) की प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 से बाहर कर दिया।
KKR Vs LSG Highlights: कोलकाता नाइटराइडर्स ने रविवार को आईपीएल 2024 के 28वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 26 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी। इस तरह केकेआर ने अपने फैंस को नव वर्ष पर जीत का तोहफा दिया। श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद खुलासा किया उनकी एक रणनीति लखनऊ के खिलाफ कारगर साबित हुई।
ईडन गार्डन्स पर खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 161/7 का स्कोर बनाया। जवाब में केकेआर ने 15.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इस जीत के साथ केकेआर आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
KKR Vs LSG Highlights: लखनऊ को केकेआर से 8 विकेट की शिकस्त मिली

KKR Vs LSG Highlights: लखनऊ सुपरजायंट्स को रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों 26 गेंदें शेष रहते 8 विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी। ईडन गार्डन्स पर खेले गए आईपीएल 2024 के 28वें मैच में एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 161/7 का स्कोर बनाया। जवाब में केकेआर ने 15.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
लखनऊ सुपरजायंट्स की यह छह मैचों में तीसरी शिकस्त रही और वो आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 से बाहर हो गई है। वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स की यह 5 मैचों में चौथी जीत रही और वो प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। एलएसजी के कप्तान केएल राहुल ने मैच के बाद बताया कि उनकी टीम के हाथों से मैच कब फिसला।
KKR Vs LSG Highlights: हार के बाद केएल राहुल ने क्या कहा?

हमारे लिए यह मुश्किल भरा दिन था। हमारे गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई। आईपीएल में प्रत्येक टीम इस तरह के दौर से गुजरती है। हालांकि हम इस बारे में बैठकर ज्यादा नहीं सोचेंगे। जाकर अपनी कमियों पर काम करेंगे और दमदार वापसी करेंगे। रोशनी को दोष नहीं दे सकते कि उसके चालू होने के बाद बल्लेबाजी आसान हो गई। रोशनी चालू होने के बाद गेंद अच्छी पकड़ के साथ निकल रही थी।
हम यह नहीं कह सकते कि खराब शॉट खेले, लेकिन हमने जैसे शॉट खेले, उसका पालन अच्छी तरह नहीं कर सके। हमने लगातार विकेट गंवाएं और कम से कम 30 रन पीछे रहे। अगर हमारे हाथ में विकेट होते और हमारे टॉप-4 में से कोई एक बल्लेबाज चलता तो बड़ा स्कोर बनाते। मेरे ख्याल से हमने यहीं मैच गंवाया।
KKR Vs LSG Highlights: शमार जोसेफ के बारे में राहुल ने क्या कहा?
गेंद अच्छी पड़ रही थी। हमने कुछ विकेट हासिल किए, लेकिन ज्यादा बाउंड्री खर्च कर दी। शमार जोसेफ का डेब्यू सकारात्मक रहा। वो बहुत तेज गेंदबाजी कर रहे थे। आईपीएल में पहला मैच था तो उत्साहित थे। वो बस तेज गेंदबाजी करना चाहते थे, उनकी लाइन थोड़ी बिगड़ी, लेकिन ऐसा सभी के साथ होता है। सकारात्मक बात यह है कि उन्होंने काफी तेज गेंदबाजी की और उनकी गेंद पिच पर पड़कर लहरा रही थी। उन्होंने अच्छे क्षेत्र में गेंदबाजी की, लेकिन निरंतरता पर थोड़ा काम करना होगा।
KKR Vs LSG Highlights: मुश्किल फैसले लेने होंगे
केएल राहुल ने लगातार मिल रही हार पर सफाई दी और कहा कि हमें कुछ मुश्किल फैसले लेने होंगे क्योंकि स्कोर कम बन रहा है। हम चिंतित नहीं है, लेकिन पता करना होगा कि कहां गलती हो रही है। हमारी कुछ मुश्किल बातचीत होगी। पिछले कुछ मैचों में हम 160 रन से ज्यादा नहीं बना सके और इस बारे में हमें सोचना होगा। देखना होगा कि हम कैसे 180 या 200 रन के आंकड़ें को छू सकते हैं।
KKR Vs LSG Highlights: श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

हां, हमारी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। हमने एकतरफा जीत दर्ज की। हमने दबाव में गेंदबाजी की और शानदार अंदाज में मैच समाप्त किया। जरूरी था कि ज्यादा से ज्यादा गेंदें धीमी गति से डाले। गर्मी के कारण विकेट सूखा था और हम चाहते थे कि हाफ लेंथ पर धीमी गति की गेंद डाले, ताकि बल्लेबाजों को अपनी शक्ति का उपयोग करना पड़े।
हमारा ध्यान इसी रणनीति पर था और यह पूरी तरह कारगर साबित हुई। हमें बीच के ओवर्स में जो विकेट मिले, उससे फायदा हुआ। गेंदबाज तैयार थे कि उन्हें बस हाथ में गेंद दे दो और वो जिम्मेदारी निभाएंगे। जिस तरह लड़कों ने कैरेक्टर दिखाया, वो शानदार था।
KKR Vs LSG Highlights: आईपीएल मजेदार टूर्नामेंट है
KKR Vs LSG Highlights: कोलकाता नाइटराइडर्स ने लगातार पांचवां मुकाबला अपने घर में खेला। उसने इसमें से चार मैच जीते। जब अय्यर से पूछा गया कि लगातार घर में पांच मैच खेलने के बारे में क्या कहेंगे तो उन्होंने जवाब दिया, ” यह फायदेमंद है, लेकिन मैं हमेशा बोलता हूं कि आईपीएल मजेदार टूर्नामेंट है और आपको वर्तमान में रहने की जरुरत है।”
उन्होंने आगे कहा, ”आप स्थिति को हल्के में नहीं ले सकते हैं। आपको अपने खेल में शीर्ष पर रहना होगा। यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी और पर मैच नहीं छोड़े। हमने अब तक यह शानदार तरीके से किया है और आगे भी इसे जारी रखना पसंद करेंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि हम सभी की मानसिकता एक जैसी हो।”

