Ireland Team ने T20 World cup 2024 के लिए 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की, पॉल स्‍टर्लिंग को दी कप्तानी, ग्रुप ए में है आयरलैंड

Ireland Team ने वेस्‍टइंडीज और अमेरिका (West Indies And America) की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए अपने स्‍क्‍वाड की घोषणा कर दी गई है। पॉल स्‍टर्लिंग को आयरलैंड टीम का कप्‍तान (Paul Sterling to Captain Ireland Team) बनाया गया है। आयरलैंड को टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए ग्रुप ए (Group ”A) में रखा गया है। जिसमें भारत, पाकिस्‍तान, कनाडा और अमेरिका की टीमें  (India, Pakistan, Canada, And America Team)  हैं आयरलैंड की टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को भारत (IND) के खिलाफ करेगी।

Ireland Team ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की

Ireland Team
Ireland Team

Ireland Team: क्रिकेट आयरलैंड (Cricket Ireland) ने मंगलवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है। आयरलैंड ने पॉल स्‍टर्लिंग को कप्‍तान बनाया है। आयरलैंड ने आगामी सीरीज को ध्‍यान में रखते हुए तीन टी20 इंटरनेशनल स्‍क्‍वाड (3 T20 Inter National Squad) की घोषणा की।

यह भी देखें: DC Vs RR: IPL 2024 मे Best संजू सैमसन ने सबसे ज्‍यादा मैचों में राजस्थान रॉयल्‍स की कप्‍तानी करने के मामले में शेनवॉर्न को पछाड़ा,

Ireland Team ने पाकिस्‍तान और ट्राई सीरीज के लिए भी इसी स्क्वाड को रखा

आयरिश टीम (Irish Team) 10 मई से पाकिस्‍तान (Pakistan) के खिलाफ सीरीज खेलेगी। इसके बाद वो स्‍कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के साथ ट्राई सीरीज (Tri-series with Scotland And Netherlands) में हिस्‍सा लेगी। फिर आयरलैंड की टीम टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में हिस्‍सा लेगी। उल्‍लेखनीय है कि तीनों स्‍क्‍वाड में वही 14 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। जोश लिटिल (josh little) को टी20 वर्ल्‍ड कप स्‍क्‍वाड में शामिल किया गया है।

Ireland Team का भारत के खिलाफ पहला मैच

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि आयरलैंड को टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उसे भारत, पाकिस्‍तान, कनाडा और मेजबान अमेरिका की चुनौती मिलेगी। आयरलैंड टी20 वर्ल्‍ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को भारत के खिलाफ करेगा। आयरलैंड की टीम में इस बार अनुभव और युवाओं का अच्‍छा मिश्रण देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Ireland Team मे अनुभवी खिलाड़ियों का समावेश

अनुभवी खिलाड़ियों में पॉल स्‍टर्लिंग, एंडी बालबिर्नी और जॉर्ज डॉकरेल (Paul Stirling, Andy Balbirnie and George Dockrell) हैं। आयरिश टीम का बैटिंग ऑर्डर हैरी टेक्‍टर, लॉर्कन टकर, रॉस एडेर और कर्टिस कैंफर (Harry Tectur, Lorcan Tucker, Ross Eder and Curtis Campher) मजबूत करेंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश लिटिल और मार्क एडेर (Josh Little and Mark Eder) के कंधों पर तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्‍मेदारी होगी। ग्राहम ह्यूम, कैंफर, बैरी मैकार्थी और क्रैग यंग (Graham Hume, Campher, Barry McCarthy and Craig Young) इनका साथ निभाएंगे।

बेन व्‍हाइट और गारेथ डेलानी (Ben White and Gareth Delaney) अपनी फिरकी का जादू बिखेरते हुए नजर आएंगे। आयरलैंड की टीम 2009 टी20 वर्ल्‍ड कप से लगातार सभी एडिशन में नजर आई है। वह अपने डेब्‍यू सीजन में सुपर-8 तक पहुंची थी।

Ireland Team का स्‍क्‍वाड

पाकिस्‍तान और ट्राई सीरीज के लिए – पॉल स्‍टर्लिंग (कप्‍तान), मार्क एडेर, रॉस एडेर, एंडी बालबिर्नी, कर्टिस कैंफर, गारेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्‍टर, लॉर्कन टकर, बेन व्‍हाइट और क्रैग यंग।

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए – पॉल स्‍टर्लिंग (कप्‍तान), मार्क एडेर, रॉस एडेर, एंड्रयू बालबिर्नी, कर्टिस कैंफर, गारेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्‍टर, लॉर्कन टकर, बेन व्‍हाइट और क्रैग यंग।

Leave a Comment