DC Vs RR: IPL 2024 मे Best संजू सैमसन ने सबसे ज्‍यादा मैचों में राजस्थान रॉयल्‍स की कप्‍तानी करने के मामले में शेनवॉर्न को पछाड़ा,

DC Vs RR: संजू सैमसन (Sanju Samson) ने मंगलवार 7 मई 2024 को राजस्‍थान रॉयल्‍स (Rajasthan Royals) के लिए एक बेहतरीन उपलब्धि हासिल करते हुए महान शेन वॉर्न (Shane Warn) का रिकॉर्ड तोड़ा। केरल (Kerala) के क्रिकेटर संजू सैमसन आईपीएल (IPL) में राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) के लिए सबसे ज्‍यादा मैचों में कप्‍तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि संजू (Sanju) अपनी इस उपलब्धि का जश्‍न जीत के साथ नहीं बना पाए। क्योंकि रॉयल्‍स (Royals) को कैपिटल्‍स (Capitals) के हाथों 20 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी।

DC Vs RR: राजस्‍थान के लिए सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बने संजू सैमसन

DC Vs RR:
DC Vs RR:

DC Vs RR: संजू सैमसन ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए इतिहास रच दिया है। संजू सैमसन आईपीएल (IPL) में राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए सबसे ज्‍यादा मैचों में कप्‍तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सैमसन ने दिवंगत महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ा। संजू सैमसन ने मंगलवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) के खिलाफ टॉस कराते ही यह उपलब्धि अपने नाम की।

संजू सैमसन का राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान (Sanju Samson captain of Rajasthan Royals) के रूप में यह 56वां मैच था। उनके नेतृत्‍व में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 30 जीत दर्ज की जबकि 26 मैचों में शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। सैमसन ने शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने 55 मैचों में राजस्‍थान रॉयल्‍स का नेतृत्‍व किया था। वॉर्न की कप्‍तानी में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 30 मैच जीते जबकि 24 मैच गंवाए। एक मैच का नतीजा नहीं निकला।

यह भी देखें: DC Vs RR Highlights: खराब अंपायरिंग की वजह से राजस्थान को दिल्ली के हाथों 20 रन से शिकस्त मिली, Strong जैक फ्रेजर मेकगर्क की तूफानी अर्धशतकीय पारी

DC Vs RR: राजस्‍थान रॉयल्‍स के टॉप-5 कप्‍तान

राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए सबसे ज्‍यादा मैचों में कप्‍तानी करने के मामले में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) तीसरे स्‍थान पर काबिज हैं। द्रविड़ ने 34 मैचों में फ्रेंचाइजी की कमान संभाली, जिसमें 18 जीत और 16 शिकस्‍त का हिसाब रहा। ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टीव स्मिथ (Steve Smith of Australia) इस लिस्‍ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। स्मिथ ने 27 मैचों में कप्‍तानी की, जिसमें टीम को 15 में जीत मिली और 11 शिकस्‍त झेली। एक मैच बेनतीजा रहा।

अजिंक्‍य रहाणे राजस्‍थान रॉयल्‍स (Ajinkya Rahane Rajasthan Royals) के लिए सबसे ज्‍यादा मैचों में कप्‍तानी करने की टॉप-5 लिस्‍ट को पूरा करते हैं। रहाणे ने 24 मैचों में टीम की कमान संभाली। रहाणे के नेतृत्‍व में राजस्‍थान (Rajasthan) ने केवल 9 मैच जीते जबकि 15 में हार झेली।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

DC Vs RR: राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए सबसे ज्‍यादा मैचों में कप्‍तानी करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

56- संजू सैमसन

55 – शेन वॉर्न

34 – राहुल द्रविड़

27 – स्‍टीव स्मिथ

24 – अजिंक्‍य रहाणे

DC Vs RR: राजस्‍थान को मिली शिकस्‍त

संजू सैमसन ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की, लेकिन राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम कप्‍तान को जीत का तोहफा देने में नाकाम रही। राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) को मंगलवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) के हाथों 20 रन की शिकस्‍त मिली थी।

दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) पर खेले गए मुकाबले में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 221 रन का स्‍कोर बनाया। जवाब में राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बना सकी। इस जीत के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम प्‍वाइंट्स टेबल (Point Table) में पांचवें स्‍थान पर पहुंची। रॉयल्‍स के रणबांकुरे दूसरे स्‍थान पर जमे हुए हैं।

1 thought on “DC Vs RR: IPL 2024 मे Best संजू सैमसन ने सबसे ज्‍यादा मैचों में राजस्थान रॉयल्‍स की कप्‍तानी करने के मामले में शेनवॉर्न को पछाड़ा,”

Leave a Comment