SRH Vs LSG Pitch Report: IPL 2024 मे आज हैदराबाद की लखनऊ से भिड़ंत, बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा हल्ला बोल, यहाँ की पिच का क्या है मिजाज?  

SRH Vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले जाने वाले 57वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sun Raisers Hyderabad) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के साथ होने जा रही है।  हैदराबाद (Hyderabad) की टीम को पिछले लगातार दो मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में हैदराबाद की टीम लखनऊ (Lucknow) की टीम के खिलाफ जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी। दूसरी ओर प्लेऑफ (Playoff) की रेस में बने रहने के लिए केएल राहुल (K L Rahul) की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम को भी नवाबों वाला खेल दिखाना होगा।

SRH Vs LSG Pitch Report: सनराइजर्स हैदराबाद की लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ंत

SRH Vs LSG Pitch Report: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के हाथों हार झेलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम अपने होम ग्राउंड (Home Ground) पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम से भिड़ेगी। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए एसआरएच की टीम को लखनऊ के नवाबों को चारों खाने चित करना होगा।  हैदराबाद टीम ने अभी तक इस सीजन मे 11 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हे 6 मैच में जीत नसीब हुई है, जबकि 5 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। दूसरी ओर, लखनऊ का हाल भी हैदराबाद जैसा ही है।

यह भी देखें: DC Vs RR: IPL 2024 मे Best संजू सैमसन ने सबसे ज्‍यादा मैचों में राजस्थान रॉयल्‍स की कप्‍तानी करने के मामले में शेनवॉर्न को पछाड़ा,

SRH Vs LSG Pitch Report: हैदराबाद की पिच क्या बताती है?

SRH Vs LSG Pitch Report:
SRH Vs LSG Pitch Report:

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH Vs LSG) की भिड़ंत राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi Inter National Cricket Stadium) पर होगी। हैदराबाद के इस मैदान पर बल्लेबाजों का एक तरफा राज रहता है। बल्लेबाजों के लिए मुफीद पिच पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और इस वजह से शॉट लगाने मे बहुत आसानी रहती है। हालांकि, पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ- साथ कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

SRH Vs LSG Pitch Report: यहाँ के आंकड़े क्या कहते है?

राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम ने आईपीएल में अब तक कुल 75 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 34 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को नसीब हुई है। वहीं, 41 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी अगर आंकड़ों की माने तो इस मैदान पर चेज करना ज्यादा आसान रहता है। पहली पारी में एवरेज स्कोर 162 का रहता है। भूलिए मत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ इसी ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 277 रन लगाए थे।

SRH Vs LSG Pitch Report: पिछले मैच मे मुंबई ने हैदराबाद को हराया था  

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। ट्रेविस हेड (Travis Head) को छोड़कर टीम के बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। वहीं, गेंदबाजी में मार्को जेनसन, पैट कमिंस और टी नटराजन (Marco Jensen, Pat Cummins and T Natarajan) काफी महंगे साबित हुए थे।

Leave a Comment