Virat- Anushka की आज है 6वी एनिवर्सरी, सबसे बेस्ट कपल्स मे शुमार है यह जोड़ी।  

Virat- Anushka: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli And Anushka Sharma) आज अपनी शादी की छठी एनिवर्सरी (Sixth Anniversary) मना रहे हैं। दोनों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक निजी समारोह में साल 2017 में इटली (Italy) में शादी की थी। दोनों की मुलाकात पहली बार एक शैम्पू के एड की शूटिंग में हुई थी। दोनों अक्सर छुट्टियों में एक साथ ज्यादातर नजर आते हैं। आज पूरी दुनिया इस बेहतरीन कपल्स को एनिवर्सरी की बधाई दे रही है।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस दुनिया के सबसे मशहूर कपल में से एक माने जाते है। दोनों आज अपनी शादी की छठी एनिवर्सरी मना रहे है। दोनों ने 2017 में एक-दूसरे से इटली में शादी की थी।

Virat- Anushka को फैंस दे रहे बधाई-

Virat- Anushka
Virat- Anushka

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि विराट और अनुष्का की लव स्टोरी के फैन आज पूरी दुनिया में मौजूद हैं। विराट की सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। विराट अनुष्का के फैंस आज सोशल मीडिया के जरिए दोनों को शुभकामनाएं व बधाई दे रहे हैं।

यह भी देखें: WPL Auction: ऐसे 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाडी, जिन पर हो सकती है पैसों की बारिश, 10 विकेट लेने वाले पर भी नजर रहेगी

Virat- Anushka एड के शूट से शुरू हुई लव स्टोरी

अगर दोनों की लव स्टोरी की बात की जाए तो दोनों ने कई बार अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि दोनों साल 2013 में एक शैम्पू के एड की शूटिंग में पहली बार एक दूसरे से मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों का प्यार परवान चढ़ा।

Virat- Anushka  ने 2017 में की शादी

Virat- Anushka
Virat- Anushka

कोहली और अनुष्का ने शादी से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2017 में दोनों परिवार और दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि दोनों अक्सर इवेंट्स पर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। हालांकि अनुष्का अक्सर पति विराट को मैदान पर देखने के लिए स्टेडियम पहुंचती है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Virat- Anushka विराट इंटरव्यू में अनुष्का की बात करते है  

दोनों अक्सर छुट्टियों के दौरान साथ में नजर आते हैं। विराट कई बार अनुष्का को लेकर इंटरव्यू में बात करते है। विराट ने एक बार बताया था कि अनुष्का ने कैसे उन्हें एक बेहतरीन इंसान बनाया है, आज वो जो भी है। उन्होंने कहा कि अगर अनुष्का उनकी जिंदगी में नहीं आई होती तो वह बहुत ही घमंडी तरह के इंसान हो गए होते।

Virat- Anushka की एक बेटी है

अगर कोहली और अनुष्का के परिवार की बात करें तो दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया था। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का एक बार फिर मां बनने वाली है, लेकिन अभी इस बात की किसी भी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Comment