IND Vs SA 3rd T20 क्या बरसात तीसरे टी-20 का रोमांच बिगाड़ेगी? देखिए जोहान्सबर्ग के मौसम का हाल क्या है?

IND Vs SA 3rd T20: भारत और साउथ अफ्रीका (IND Vs SA) के बीच तीसरा टी-20 मैच 14 दिसंबर 2023 यानि आज के दिन जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स (New Wanderers of Johannesburg) के मैदान पर खेला जाएगा। जोहान्सबर्ग से सभी क्रिकेट फैन्स के लिए यह अच्छी खबर सामने निकल कर आ रही है। दरअसल मैच के दिन बारिश होने की संभावना ना के बराबर है। हालांकि पहला टी 20 बारिश की वजह से रद्द हो गया था जबकि दूसरे टी-20 मैच में भारत (India) को साउथ अफ्रीका (South Africa) के हाथों 5 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

IND Vs SA 3rd T20: सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगा भारत

IND Vs SA 3rd T20:
IND Vs SA 3rd T20:

IND Vs SA 3rd T20: सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) की कप्तानी में सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया (Team India) की टक्कर 14 दिसंबर को साउथ अफ्रीका (SA) से होगी। दूसरे टी-20 मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बहुत ही निराशा जनक रहा था और टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तो ऐसे में अब तीसरे मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज का अंत 1-1 की बराबरी से करना चाहेगी।

हालांकि, अभी तक के खेले गए दोनों ही मैचों में बारिश ने खलल डाला है। डरबन (Darben) में खेला गया पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि दूसरे टी-20 में टारगेट को रिवर्स करना पड़ा था।

यह भी देखें: IPL Auction धोनी जैसे महान लीडर को खरीदने के लिए अपने कपड़े तक बेचने को तैयार हैं। आईपीएल ऑक्शन मे जब माही को KKR मे शामिल करना चाहते थे Shah Rukh Khan

IND Vs SA 3rd T20: क्या तीसरे टी-20 में भी बारिश बनेगी विलेन?

भारत और साउथ अफ्रीका (IND s  SA) के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स के मैदान पर खेला जाना है। जोहान्सबर्ग से तमाम क्रिकेट फैन्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मैच के दिन बारिश होने की संभावना ना के बराबर है। यानी तीसरे टी-20 में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs SA 3rd T20: जोहान्सबर्ग की पिच कैसी है?

IND Vs SA 3rd T20:
IND Vs SA 3rd T20:

न्यू वांडरर्स के मैदान पर अक्सर बल्लेबाजों का ही बोलबाला रहता है। इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है और अच्छा बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। हालांकि, शुरुआत में पिच में नमी होने की वजह से तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है।

IND Vs SA 3rd T20: पहले बैटिंग करना फायदेमंद

न्यू वांडरर्स के मैदान पर अभी तक कुल 26 टी-20 मैच खेले गए हैं। इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ 13 मैच में जीत लगी है, जबकि इतने ही मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। पहली पारी का औसत स्कोर 171 का रहा है, तो दूसरी इनिंग में औसतन स्कोर 145 का रहा है। यानी इस ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ है।

Leave a Comment