IND Vs ENG Pitch Report: हैदराबाद में किसका रहेगा जलवा, बल्लेबाजों का या फिर गेंदबाजों का? पिच का हाल क्या है

IND Vs ENG Pitch Report: भारत और इंग्लैंड (IND Vs ENG) के बीच खेले जाने वाला पहला टेस्ट मैच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi Cricket Stadium) में खेला जाएगा। हैदराबाद के इस मैदान पर बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहता है। क्योंकि इस ग्राउंड पर रन बनाना बहुत ही आसान रहता है और बॉल बल्ले पर काफी अच्छी तरह से आती है। पिच में अच्छा उछाल होने की वजह से शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिलता है।

IND Vs ENG Pitch Report:: भारत और इंग्लैंड (India And England) के बीच 25 जनवरी से पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच (First Test Match) खेला जाएगा। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में अपनी धरती पर टीम इंडिया (Team India) का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। हाल ही में साउथ अफ्रीका (South Africa) दौरे पर भी टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था। दूसरी ओर, इंग्लिश टीम (English Team) के लिए साल 2012 के बाद से भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतना महज सपना ही बना रहा है।

IND Vs ENG Pitch Report:  हैदराबाद की पिच का मिजाज कैसा रहता है?

भारत और इंग्लैंड (IND Vs ENG) के बीच पहला टेस्ट मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। हैदराबाद के इस मैदान पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। इस ग्राउंड पर रन बनाना काफी आसान रहता है और बॉल बल्ले पर काफी अच्छी तरह से आती है। पिच में अच्छा उछाल होने की वजह से शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है।

यह भी देखें: India Vs Afghanistan T20 Series के तीसरे मैच के दूसरे सुपर ओवर मे Rohit Sharma को रिटायर्ड हर्ट होने के बाद भी बल्लेबाजी की मंजूरी क्यों मिली?

IND Vs ENG Pitch Report: यहाँ के आंकड़े क्या कहते है?

हैदराबाद के इस मैदान ने अभी तक कुल 5 टेस्ट मैचों की मेजबानी की है। इसमें से दो में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ जीत हासिल हुई है। तो वहीं दूसरी और इतने ही मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम ने भी जीत का स्वाद चखा है। पहली पारी में इस मैदान पर औसतन स्कोर 404 रन का रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में एवरेज स्कोर 377 है। तीसरी इनिंग में औसतन स्कोर 205 और चौथी में 131 का रहा है। यानी चौथी पारी में इस मैदान पर बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

IND Vs ENG Pitch Report: विराट कोहली का रिप्लेसमेंट कौन बनेगा?

इंग्लैंड (England) के खिलाफ हैदराबाद (Hyderabad) में होने वाले पहले टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। तो वही, शुभमन गिल (Shubhman Gil) नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते है। विराट कोहली (Virat Kohli) की गैर मौजूदगी में नंबर चार की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को मिल सकती है। ऐसा भी माना जा रहा है कि केएल राहुल (K L Rahul) को बतौर बैटर इस सीरीज में मौका मिल सकता है, जबकि केएस भरत (K S Bharat) विकेट कीपर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs ENG Pitch Report: अश्विन या कुलदीप मे से किसको मौका मिलेगा?

कप्तान रोहित और टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी मुश्किल स्पिन जोड़ी को लेकर रहेगी। रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के बीच में से कप्तान रोहित को किसी एक का चयन करना होगा। टेस्ट क्रिकेट के फॉर्मेट को देखते हुए अश्विन के रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के साथ खेलने के बहुत ज्यादा चांस नजर आ रहे हैं। वहीं, बतौर ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) को भी टीम में जगह मिल सकती है।

IND Vs ENG Pitch Report: IND Vs ENG 1st Test संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केएस भरत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल/मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

1 thought on “IND Vs ENG Pitch Report: हैदराबाद में किसका रहेगा जलवा, बल्लेबाजों का या फिर गेंदबाजों का? पिच का हाल क्या है”

Leave a Comment