GT Vs KKR Pitch Report: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को रौंदकर केकेआर की टीम (KKR Team) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के प्लेऑफ (Playoff) के लिए क्वालिफाई कर लिया है। केकेआर की टीम अंक तालिका पर 18 अंक के साथ टॉप पर विराजमान है। अब केकेआर का सामना 13 मई को गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) से होना है। गुजरात की टीम की भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा है। दोनों टीमों का अब सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) पर खेला जाएगा।
GT Vs KKR Pitch Report: आज गुजरात टाइटंस की केकेआर से भिड़ंत

GT Vs KKR Pitch Report: आईपीएल 2024 के खेले जाने वाले 63वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम (GT Team) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के साथ होना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 13 मई को खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर टीम (KKR team captained by Shreyas Iyer) ने पहले ही आईपीएल 2024 के लिए प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है। केकेआर की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
GT Vs KKR Pitch Report: गुजरात टाइटंस की प्लेऑफ का टिकट हासिल करने की उम्मीदें जिंदा
वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2024 के प्लऑफ की रेस में बनी हुई है। गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को अपने आखिरी दो बचे हुए मैचों में जीत हासिल करना जरूरी है, अगर वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना चाहती है। ऐसे में इस अहम मुकाबले से पहले जानते है अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बॉलर्स या बैटर्स किसको फायदा होगा?
GT Vs KKR Pitch Report: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच कैसी है?

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात की टीम ने अपने आखिरी मैच में सीएसके (CSK) के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। वहीं, केकेआर की टीम भी मुंबई (Mumbai) को रौंदकर सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।
GT Vs KKR Pitch Report: यहाँ के आकंड़े क्या बताते है?
अगर हम बात करें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की तो यहां पर बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होती है, जैसा कि पिछले मैच में दो शतकीय पारियां देखे को मिली थी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने कुल 32 मैचों की मेजबानी की हैं, जिसमें 14 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली, जबकि 18 बार बाद में बैटिंग करने वाली टीम को जीत हासिल हुई। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसत स्कोर 171 से 180 रनों के करीब रहा है।
GT Vs KKR Pitch Report: गुजरात और केकेआर के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अब बात करें गुजरात टाइटंस और केकेआर के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो, यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि दोनों टीमों के बीच आईपीएल (IPL) के इतिहास में कुल तीन बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से गुजरात ने 2 मैच में जीत हासिल की है, जबकि केकेआर को सिर्फ एक ही जीत नसीब हुई है। अब दोनों टीमों का सामना 13 मई को होना है।

