DC Vs SRH Live Streaming: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Delhi Capitals And Sunraisers Hyderabad) के बीच आज खेला जाएगा। और यह मैच बहुत ही हाई-वोल्टेज (High- Voltage) का मैच रहने वाला है।
क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने आरसीबी (RCB) के खिलाफ अपने पिछले मैच में आईपीएल के इतिहास (IPL History) का सबसे बड़ा टोटल बनाया था। हैदराबाद की टीम (Hyderabad Team) ने 287 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ हैदराबाद की टीम पर हर किसी की निगाहें रहेंगी।
DC Vs SRH Live Streaming: सनराइजर्स हैदराबाद से होगी दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत

DC Vs SRH Live Streaming: आईपीएल 2024 के खेले जाने वाले 35वें मैच में दिल्ली कैपिटलस की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होनी है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में खेला जाएगा।
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम (Delhi Team) ने अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) को 6 विकेट से मात दी थी। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आरसीबी (RCB) को अपने पिछले मैच में 25 रन से हराया था। दोनों ही टीमें अपने आखिरी मैच जीतकर दिल्ली पहुंची है।
DC Vs SRH Live Streaming: आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था

DC Vs SRH Live Streaming: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया था। आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 विकेट खोकर 287 रन बनाए थे। हैदराबाद की टीम की तरफ से ट्रेविस हेड (Travis Head) ने 41 गेंदों पर 102 रन बनाए थे। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन (Heinrich Classen) ने 67 रन की पारी खेली थी।
DC Vs SRH Live Streaming: इस मैच की कुछ खास जानकारी
ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाला मैच काफी रोमांचक होने वाला है। आइए जानते हैं फैंस इस मैच में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?
IPL 2024 में DC Vs SRH का मैच कब खेला जाएगा?
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (DC Vs SRH) के बीच आईपीएल 2024 का 35वां मैच 20 अप्रैल को खेला जाएगा।
DC Vs SRH के बीच आईपीएल 2024 का 35वां मुकाबला कहां पर खेला जाएगा?
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 35वां मैच 20 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा।
DC Vs SRH का मैच कितने बजे शुरू होगा?
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 35वां मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।
DC Vs SRH के मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां पर देखें?
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (DC Vs SRH) का लाइव मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।
DC Vs SRH के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां पर देख सकते हैं?
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप पर मुफ्त में देख सकते हैं।

