PBKS Vs MI Highlights: पंजाब 1 बार फिर करीबी मैच मे मुंबई से परास्त हुई, मुंबई के गेंदबाजों ने धमाल मचाया  

PBKS Vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले गए 33वें मैच में 9 रन से हराया। पंजाब किंग्स (PBKS) की यह मौजूदा सीजन में पांचवीं हार रही जबकि मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने मौजूदा सीजन में तीसरी जीत हासिल की। इस मैच में मुंबई टीम (Mumbai Team) को जीत के साथ ही फायदा हुआ। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस की टीम 7वें स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम मौजूदा सीजन की पांचवीं हार के साथ पॉइंट्स टेबल (Point Table) में 9वें पायदान पर पहुंच गई।

PBKS Vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से दी मात

PBKS Vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हराकर मौजूदा सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 19.1 ओवर में 183 रन ही बना सकी। और मैच मुंबई की टीम ने 9 रन से जीत लिया। मुंबई की जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा जेराल्ड कोएत्जे (Gerald Coetzee) ने 32 रन देकर तीन सफलता हासिल की।

यह भी देखें: T20 World Cup 2024 मे किन नए खिलाड़ियों को मिल सकता मौका, और किसको करना पड़ सकता है और इंतजार, जगह बनाने के लिए छिड़ी है जंग

PBKS Vs MI Highlights: सैम करन ने आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह की जमकर की तारीफ

PBKS Vs MI Highlights
PBKS Vs MI Highlights

पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन (Punjab Kings captain Sam Curran) ने मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद निराशा जताई। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन (Post Match Presentation) के दौरान कहा कि हमें पूरा यकीन है कि हम जीत की पटरी पर वापस लौटेंगे। सैम करने ने इसके साथ ही आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह (Ashutosh Sharma and Shashank Singh) की जमकर तारीफ की। आशुतोष शर्मा ने मैच में 28 गेंदों का सामना करते हुए 61 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

PBKS Vs MI Highlights:  आशुतोष शर्मा ने खेली शानदार जुझारू पारी

 

PBKS Vs MI Highlights:
PBKS Vs MI Highlights:

पंजाब टीम की तरफ से आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए हर किसी का दिल जीत लिया। और शायद हर किसी को यह उम्मीद थी कि आशुतोष पंजाब को जीत दिलाकर ही रहेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। मैच जीतने की दहलीज पर पहुंचने के बावजूद पंजाब को हार मिली।

आशुतोष ने केवल 23 गेंद में अपनी पहली आईपीएल (IPL) फिफ्टी पूरी की। उन्होंने मैच में 28 गेंदों में 61 रन की पारी खेली, लेकिन पंजाब किंग्स को वह जीत नहीं दिला सके। मुंबई के हाथों मैच हारने के बाद कप्तान सैम करन (Sam Curran) काफी निराश नजर आए।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

PBKS Vs MI Highlights: Sam Curran ने Punjab Kings की हार के बाद क्या कहा?

दरअसल, मुंबई इंडियंस के हाथों करीबी मुकाबला हारने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन (Sam Curran) ने दो युवा बैटर्स की तारीफ की। उन्होंने आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि एक बार फिर से आशुतोष ने अविश्वसनीय पारी खेली, लेकिन हमारी एक और करीबी हार रही। यह बहुत मुश्किल है। सैम ने आगे कहा कि जिस तरह से अपने शुरू में सारे विकेट गंवा दिए थे और उसके बाद युवा बैटर शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने पारी को संभाला वह वाकई काबिले तारीफ के लायक हैं।

सैम ने कहा कि उनमें अविश्वसनीय आत्म विश्वास है, आप आशुतोष जैसे खिलाड़ियों को तेज गेंदबाजों के खिलाफ स्वीप और बड़े हिट खेलते देखना कमाल था। उन्हें एक्शन में देखना काफी अच्छा लगता है। लेकिन ये निराशाजनक रहता है जब आप ऐसे करीबी गेम हार जाते हैं। इस टीम में कई सकारत्मक चीजें हैं और हमें यकीन है कि हम इसे बदल सकते हैं और फिर से जीत की पटरी पर लौट सकते हैं।

PBKS Vs MI Highlights:  मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हराया

PBKS Vs MI Highlights: अगर बात करें मैच की तो पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 192 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई टीम की तरफ से रोहित शर्मा के बल्ले से 36 रन निकले। सूर्यकुमार यादव का मुल्लांपुर में तूफान आया, जिन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 78 रनों की तूफानी पारी खेली। तिलक वर्मा ने मैच में नाबाद 34 रन बनाए।

इसके जवाब में 193 रन का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। पंजाब की टीम के लगातार विकेट गिरने के बाद शशांक सिंह ने पारी को संभाला। उनके अलावा आशुतोष शर्मा ने अंत में टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में मदद की। शशांक ने 25 गेंदों पर 41 रन और आशुतोष ने 28 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली।

PBKS Vs MI Highlights: Hardik ने Ashutosh Sharma की तारीफ की  

आशुतोष शर्मा जिन्होंने मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग की और उन्होंने लगभग सारी गेंदों को अपने बैट से हिट किया। मैं उनके लिए खुश हूं और उनके भविष्य के लिए भी।

1 thought on “PBKS Vs MI Highlights: पंजाब 1 बार फिर करीबी मैच मे मुंबई से परास्त हुई, मुंबई के गेंदबाजों ने धमाल मचाया  ”

Leave a Comment