LSG Vs CSK Highlights: लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शुक्रवार को खेला गया मुकाबला दोनों टीमों के कप्तानों के लिए अच्छा नहीं रहा। केएल राहुल और रुतुराज गायकवाड़ दोनों को आईपीएल की आचार संहिंता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। बीसीसीआई ने दोनों कप्तानों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। लखनऊ ने चेन्नई को 8 विकेट से मात दी।
LSG Vs CSK Highlights: राहुल ने खेली धाकड़ पारी

इकाना स्टेडियम पर सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 19 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। एलएसजी के कप्तान केएल राहुल ने 53 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 82 रन की मैच विजयी पारी खेली। राहुल को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
LSG Vs CSK Highlights: धोनी अपने पुराने रंग मे दिखे

मौजूदा आईपीएल में यह दृश्य भी बदलते हुए दिखा कि 42 साल के धोनी ने कई मौकों पर पारी का आक्रामक अंदाज में अंत किया। धोनी ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल 2024 के 34वें मैच में केवल 9 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 28 रन बनाए। इस तरह उन्होंने टीम को 176 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
LSG Vs CSK Highlights: लखनऊ ने जीता मुकाबला
मैच की बात करें तो लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने घर में चेन्नई सुपरकिंग्स को एक ओवर शेष रहते 8 विकेट से पटखनी दी। इकाना स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 19 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
LSG Vs CSK Highlights: ऐसा रहा कप्तानों का प्रदर्शन
दोनों टीमों के कप्तानों के प्रदर्शन पर नजर डाले, तो यहां विजेता टीम के केएल राहुल ने बाजी मारी। रुतुराज गायकवाड़ 13 गेंदों में एक चौके की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। यश ठाकुर की गेंद पर केएल राहुल ने गायकवाड़ का कैच लपका। वहीं, लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने मैच विजयी पारी खेली। राहुल ने 53 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 82 रन बनाए।
LSG Vs CSK Highlights: चेन्नई को मिली करारी हार

बात करें मैच की तो चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से रविंद्र जडेजा ने नाबाद 57 रन बनाए। वहीं, धोनी ने फैंस का एक बार फिर दिल जीता। एमएस ने 9 गेंद पर नाबाद 28 रन की तूफानी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्विंटन डिकॉक ने 54 और कप्तान केएल राहुल ने 82 रन की आकर्षक पारी खेली। लखनऊ ने 1 ओवर शेष रहते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
LSG Vs CSK Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) का बल्ला होम ग्राउंड पर जमकर बोला। क्लासी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने आईपीएल 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक ठोका। राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी अंदाज में बैटिंग की और महज 31 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। कप्तान क्विंटन डिकॉक के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी निभाते हुए सीएसके को मैच से पूरी तरह से आउट कर दिया।
राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर 82 रन की दमदार पारी खेली। राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान 9 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के जमाए। राहुल पारी के 18वें ओवर में पथिराना की गेंद पर आउट हुए, लेकिन तब तक वह टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा चुके थे।
LSG Vs CSK Highlights: डिकॉक के साथ शतकीय साझेदारी
कप्तान केएल राहुल ने क्विंटन डिकॉक के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। राहुल-डिकॉक ने 14.6 ओवर में 134 रन जोड़े। डिकॉक ने भी बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया और 43 गेंदों पर 54 रन ठोके। अपनी इस पारी के दौरान डिकॉक ने 5 चौके और एक छक्का जमाया।
LSG Vs CSK Highlights: लखनऊ ने दर्ज की शाही जीत
लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हराया। मेजबान टीम ने 177 रन के लक्ष्य को 19 ओवर में चेज किया। अंतिम ओवरों में निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 12 गेंदों पर 23 रन जड़े और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे। वहीं, मार्कस स्टोइनिस 8 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की यह चौथी जीत है, तो सीएसके को तीसरी हार का मुंह देखना पड़ा है।

