DC Vs SRH Weather Report: कही बारिश तो नहीं ले डूबेगी इस मैच को? जानिए दिल्ली में मौसम किस करवट ले रहा है?  

DC Vs SRH Weather Report: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले जाने वाले 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (Sunraisers Hyderabad) के साथ होगी। दिल्ली (Delhi) ने अपने आखिरी मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम (Gujrat Titans) को 6 विकेट से पटखनी दी थी। वहीं एसआरएच (SRH) ने आरसीबी (RCB0 के खिलाफ आईपीएल इतिहास (IPL History) का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए 25 रन से जीत का स्वाद चखा था। हैदराबाद (Hyderabad) के बल्लेबाज इस सीजन कमाल की फॉर्म में नजर आए हैं।

DC Vs SRH Weather Report: दिल्ली से होगी हैदराबाद की भिड़ंत

DC Vs SRH Weather Report: जीत की हैट्रिक लगा चुकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2024 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। हैदराबाद ने अपने आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) को पटखनी दी थी। एसआरएच के बल्लेबाजों ने आरसीबी के खिलाफ रनों का अंबार लगाया था। ट्रेविस हेड (Travis Head) के बल्ले से तूफानी शतक निकला था, तो हेनरिक क्लासेन (Heinrich Classen) का बल्ला भी जमकर बोला था।

यह भी देखें: LSG Vs CSK Highlights: दोनों कप्तानों को क्यों लगी फटकार, राहुल की कप्तानी पारी ने चेन्नई को 8 विकेट से बुरी तरह धोया   

DC Vs SRH Weather Report: गुजरात के खिलाफ दिल्ली का शानदार प्रदर्शन

दूसरी ओर, गेंदबाजों के धांसू प्रदर्शन के दम पर दिल्ली ने लास्ट मैच में गुजरात को 6 विकेट से धूल चटाई थी। दिल्ली और हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में खेला जाएगा। आइए आपको बताते हैं कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल।

DC Vs SRH Weather Report: क्या बारिश बनेगी विलेन?

दिल्ली और हैदराबाद (DC Vs SRH) के बीच होने वाले मैच में बारिश विलेन नहीं बनेगी। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में बारिश होने के चांस ना के बराबर हैं। शाम के समय पर दिल्ली में तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, खिलाड़ियों और दर्शकों को ज्यादा गर्मी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

DC Vs SRH Weather Report: दिल्ली की पिच का क्या हाल है?

DC Vs SRH Weather Report:
DC Vs SRH Weather Report:

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच धीमी खेलती है। गेंद बल्ले पर रुक कर आती है और शॉट लगाने के लिए बल्लेबाजों को मशक्कत करनी पड़ती है। हालांकि, वर्ल्ड कप 2023 में पिच से बल्लेबाजों को भी मदद मिलती दिखाई दी थी। ऐसे में गेंद और बल्ले के बीच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

DC Vs SRH Weather Report: शानदार फॉर्म में हैदराबाद का बैटिंग ऑर्डर

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज आईपीएल 2024 में फुल फॉर्म में हैं। आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ट्रेविस हेड ने बल्ले से खूब कोहराम मचाया था। हेड ने 41 गेंदों पर 102 रन की तूफानी पारी खेली थी। वहीं, हेनरिक क्लासन ने 31 गेंदों पर 67 रन ठोके थे। अंतिम ओवरों में एडम मार्करम और अब्दुल समद (Adam Markram and Abdul Samad)  ने भी तूफानी बल्लेबाजी से फैन्स का जमकर मनोरंजन किया था।

Leave a Comment