DC Vs RR Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (Delhi Capitals And Rajasthan Royals) के बीच रोमांचक मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) पर 7 मई को खेला जाएगा। इस ग्राउंड पर बल्लेबाजों को जमकर रनों का अंबार लगाते हुए देखा जाता है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे तरह से आती है। और शायद यही वजह है कि दिल्ली (Delhi) के इस होम ग्राउंड (Home Ground) पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। ऐसे में फैंस मैच का लुत्फ घर बैठे ही फ्री में उठा सकते हैं।
DC Vs RR Live Streaming: प्लेऑफ की रेस मे बने रहने के लिए दिल्ली का जीतना जरूरी

DC Vs RR Live Streaming: आईपीएल 2024 (IPL 20240 के खेले जाने वाले 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम का आमना-सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम के साथ होना है। मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली (Delhi) और राजस्थान की टीम (Rajasthan Team) के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। अगर राजस्थान की टीम दिल्ली के खिलाफ ये मैच जीत जाती है, तो वह प्लेऑफ (Playoff) में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी। वहीं, दिल्ली की टीम अगर ये मैच हार जाती है, तो प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी संभावनाएं लगभग खत्म हो जाएगी।
DC Vs RR Live Streaming: राजस्थान पॉइंट टेबल मे दूसरे नंबर पर कायम

DC Vs RR Live Streaming: अब अगर हम बात करें दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा सीजन के परफॉर्मेंस की तो दिल्ली की टीम ने 11 मैचों में पांच मैच में ही जीत हासिल की, जबकि राजस्थान की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। संजू की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम ने अपने 10 मैचों में से 8 मैचों में जीत हासिल की।
ऐसे में जानते हैं दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच लाइव मैच कब, कहां और कैसे फैंस फ्री में देख सकते हैं।
DC Vs RR Live Streaming: इस मैच की कुछ खास जानकारी
IPL 2024 में MI Vs SRH का मैच कब खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से आईपीएल 2024 के 55वां मैच 6 मई यानी सोमवार को खेला जाएगा।
IPL 2024 का 56वां मुकाबला कहां पर खेला जाएगा?
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच आईपीएल 2024 का 56वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।
DC Vs RR का मैच कितने बजे से शुरू होगा?
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 56वां मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।
DC Vs RR के मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां पर देखें?
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का लाइव मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।
DC Vs RR के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां पर देख सकते हैं?
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर मुफ्त में देख सकते हैं।

