DC Vs RR Pitch Report: IPL 2024 मे आज दिल्ली और राजस्थान के बीच टक्कर, कौन मचाएगा तबाही गेंदबाज या बल्लेबाज, दिल्ली की अरुण जेटली पिच क्या कहती है?

DC Vs RR Pitch Report: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले जाने वाले 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम के साथ होना है। यह मुकाबला 6 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में खेला जाना है। ऋषभ पंत (Rishbh Pant) की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने मौजूदा सीजन में 11 मैचों में से 5 मैचों में जीत का स्वाद चखा है जबकि 6 मैचों में दिल्ली टीम (Delhi Team) को हार झेलनी पड़ी।

DC Vs RR Pitch Report: दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी

DC Vs RR Pitch Report:
DC Vs RR Pitch Report:

DC Vs RR Pitch Report: आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़त राजस्थान रॉयल्स (RR) से होना है। यह मैच 6 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। ऋषभ पंत की कप्तानी मे   दिल्ली कैपिटल्स का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन सही रहा है। दिल्ली की टीम ने 11 मैचों में से 5 मैचों में जीत का स्वाद चखा है, जबकि 6 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी।

यह भी देखें: T20 World Cup 2024 India Squad: क्या इस बार रोहित की पलटन टी20 वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमाएगी, कौन सी टीम कितना दमखम रखती है देखिए सभी टीमों के स्क्वाड?

DC Vs RR Pitch Report: राजस्थान रॉयल्स का शानदार फॉर्म

वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम शानदार फॉर्म में हैं। संजू (Sanju) की कप्तानी वाली राजस्थान टीम (Rajasthan Team) ने 10 मैचों में से 8 मैचों में जीत हासिल की है और वह मौजूदा समय में आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान की टीम को एक जीत की जरूरत है और वह प्लेऑफ (Playoff) में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। ऐसे में जानते हैं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बैटर्स या बॉलर्स किसके हक में होगी?

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

DC Vs RR Pitch Report: दिल्ली की अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का क्या मिजाज है?

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए बहुत ही अनुकूल है। क्योंकि यहाँ पर मैदान छोटा होने की वजह से बैटर्स जमकर रनों की बौछार लगाते हुए नजर आते हैं। इस मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल बढ़ता है, तो बल्लेबाज बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आते हैं, लेकिन अब तक खेले गए इस मैदान के मैचों मे स्पिनर्स बाजी मारते हुए नजर आए है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम ने आईपीएल (IPL) के 111 मैचों की मेजबानी की, जिसमें 63 मैच में मेजबान टीम को जीत मिली, जबकि 48 मैचों में मेहमान टीम को जीत मिली। 

DC Vs RR Pitch Report: दिल्ली और राजस्थान के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड क्या कहता है?

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अभी तक कुल 28 बार भिड़ंत हुई, जिसमें दिल्ली की टीम ने 13 मैच में जीत हासिल की, जबकि 15 मुकाबले राजस्थान ने अपने नाम किए हैं। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 7 मैचों में जीत हासिल की, जबकि राजस्थान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 8 मुकाबले जीते। 

Leave a Comment