MI Vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद (Sun Raisers Hyderabad) के खिलाफ मुंबई की टीम (Mumbai Team) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। फैंस जिस टीम को मिस कर रहे थे आज उसका दीदार सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने कराया। हार्दिक और चावला (Hardik And Chawla) के तीन-तीन विकेट ने मुंबई को पहले ही मजबूती दी। शुरुआत में मुंबई के तीन विकेट निकालकर हैदराबाद (Hyderabad) ने मैच में जबरदस्त वापसी की थी लेकिन फिर अकेले सूर्या (Surya0 ने ही उन्हें परास्त कर दिया। हालांकि तिलक (Tilak) ने अच्छा साथ दिया।
MI Vs SRH Highlights: तिलक और सूर्यकुमार के बीच हुई नाबाद 143 रन की साझेदारी

MI Vs SRH Highlights: तिलक वर्मा और सूर्यकुमार के बीच हुई नाबाद 143 रन की साझेदारी से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसके अलावा तिलक और सूर्यकुमार के बीच हुई साझेदारी मुंबई इंडियंस (MI) लिए IPL में चौथे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी हुई। साथ ही IPL में मुंबई के लिए किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। 2013 के बाद यह मुंबई के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी भी है।
MI Vs SRH Highlights: मुंबई की जीत से हार्दिक हुए गदगद

मुंबई इंडियंस के शानदार जीत पर कप्तान हार्दिक पांड्या गदगद हो गए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव के नाबाद शतक पर हार्दिक ने कहा कि सूर्या का प्रदर्शन अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हैं। इसके अवाला पीयूष चावला की उम्दा गेंदबाजी पर कहा कि पीयूष ने उनके घातक बल्लेबाजों के विकेट लिए।
MI Vs SRH Highlights: हार्दिक ने पीयूष की तारीफ की
मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा, मुझे नहीं पता कि हमें किस गणितीय स्थिति से गुजरना होगा, लेकिन हम आज जिस तरह से खेले उससे खुश हूं। 15-20 रन एक्स्ट्रा दिए, लेकिन बैटिंग शानदार रही। मुझे अच्छे क्षेत्रों में गेंदबाजी करना पसंद है और देखता हूं कि पिच कैसी है। पीयूष ने जो विकेट लिए, वे लोग मैच छीन सकते थे।
MI Vs SRH Highlights: हार्दिक ने सूर्या के लिए कही बड़ी बात
हार्दिक ने आगे कहा, टी20 में बदलाव से ज्यादा निरंतरता महत्वपूर्ण है, जो पीयूष ने आज की और इसमें सफलता मिली। सूर्यकुमार अविश्वसनीय थे। रन बनाने से ज्यादा वह गेंदबाजों पर इतना दबाव बनाते हैं कि दूसरे बल्लेबाजों को भी ढीली गेंदें मिल जाती हैं। भाग्यशाली हूं कि वह मेरी टीम में है। उम्मीद है ऐसी कई और पारियां देखने को मिलेंगी।
MI Vs SRH Highlights: मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
आईपीएल 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ। सूर्यकुमार यादव के नाबाद शतक के दम पर मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से मात दी। मुंबई की इस जीत से हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है।
MI Vs SRH Highlights: आईपीएल 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से हुई। वानखेड़े में खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव के नाबाद शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स को 7 विकेट से हराया।
MI Vs SRH Highlights: मुंबई की खराब शुरुआत
सनराइजर्स हैदराबाद के 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। 31 के स्कोर पर रोहित, ईशान और नमन धीर (Rohit, Ishan And Naman Dheer) का विकेट गंवा दिया था। यहां से सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला।
MI Vs SRH Highlights: सूर्यकुमार यादव का नाबाद शतक

सूर्या और तिलक के बीच 79 गेंद पर 143 रन की नाबाद साझेदारी की। सूर्यकुमार 51 गेंद पर 102 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, तिलक वर्मा ने 32 गेंद पर 37 रन की नाबाद पारी खेलकर सूर्या का बखूबी साथ दिया।
MI Vs SRH Highlights: हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी
इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा (Travis Head and Abhishek Sharma) ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
टीम के लिए ओपनर ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों पर सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान पैट कमिंस ने अंत में पारी को संभालते हुए नाबाद 35 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 173 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।

