MI Vs SRH: IPL 2024 मे आज मुंबई और हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्‍टेडियम पर भिड़ंत, हैदराबाद के प्‍लेऑफ के समीकरण बिगाड़ना चाहेगी मुंबई, हैदराबाद प्‍वाइंट्स टेबल में पांचवें जबकि मुंबई आखिरी स्‍थान पर है

MI Vs SRH:  मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम प्‍लेऑफ (Playoff) की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है और सोमवार 6 मई को वो सनराइजर्स हैदराबाद (Sun Raisers Hyderabad) का खेल बिगाड़ना चाहेगी। क्योंकि हैदराबाद के पास प्‍लेऑफ में पहुंचने का मौका है लेकिन मुंबई (Mumbai) के होमग्राउंड वानखेड़े स्‍टेडियम (Home Ground Wankhede Stadium) पर उसके लिए जीत दर्ज करना इतना आसान भी नहीं होगा। हैदराबाद प्‍वाइंट्स टेबल (Point Table) में पांचवें जबकि मुंबई इंडियंस (MI) आखिरी यानी 10वें स्‍थान पर मौजूद है।

MI Vs SRH: मुंबई हैदराबाद के प्‍लेऑफ मे बाधा डालना चाहेगी

MI Vs SRH:  प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस की टीम सोमवार को जब वानखेड़े स्टेडियम में उतरेगी तो उसकी नजरें जीत दर्ज करने के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का खेल खराब करने पर होंगी। मुंबई की टीम 11 मैचों में आठ मैच हारकर 10वें पायदान पर है, लेकिन सनराइजर्स अभी 10 मैचों में छह जीत के साथ पांचवें स्थान पर है और अगर वह ये मुकाबला हार जाती है तो उसके लिए प्लेऑफ की राह थोड़ी कठिन हो जाएगी।

यह भी देखें: IPL 2024 Points Table: केकेआर ने एलएसजी को 98 रन के विशाल अंतर से हरा कर प्‍वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्‍थान हासिल किया, जाने बाकी टीमों का क्या हाल है?

MI Vs SRH: मुंबई के पास बदला लेने का मौका

MI Vs SRH:
MI Vs SRH:

इसके बाद उसे बचे तीन मैचों में से कम से दो मैच जीतने होंगे। इसके साथ ही मुंबई के पास पिछले मुकाबले में हैदराबाद के हाथों मिली हार का हिसाब चुकता करने का सुनहरा अवसर होगा। वानखेड़े की पिच अगर बल्लेबाजी के अनुकूल होती है तो सनराइजर्स के बल्लेबाजों के एक बार फिर बड़ा स्कोर खड़ा करने की उम्मीद है जो वे मौजूदा सत्र में कई बार कर चुके हैं।

MI Vs SRH:  पिछले मैच के बाद हैदराबाद के हौसले बुलंद

यहां की पिचें आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल होती हैं और छोटी बाउंड्री होने के कारण 200 से अधिक का स्कोर बनना यहाँ पर आम बात है। पिछले शुक्रवार को हालांकि मुंबई और नाइटराइडर्स (Night Raiders) के बीच धीमी पिच पर मुकाबला हुआ जिसमें बल्लेबाजों को जूझना पड़ा। सनराइजर्स की टीम पिछले मैच में शीर्ष पर चल रहे रॉयल्स (RR0 को एक रन से हराकर आत्मविश्वास से भरी होगी।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

MI Vs SRH:  मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर

शनिवार रात आरसीबी (RCB) की गुजरात टाइटंस (GT) पर जीत के साथ पांच बार की विजेता मुंबई की टीम एक बार फिर तालिका में सबसे नीचे खिसक गई। हालांकि सब कुछ खत्म नहीं हुआ है क्योंकि आगामी टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए मुंबई के प्रमुख भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या (Rohit Sharma, Surya kumar yadav,hardik Pandya) अपने व्यक्तिगत फार्म पर ध्यान देंगे।

MI Vs SRH:  मुंबई अपने प्रदर्शन मे सुधार करना चाहेगी

रोहित की हर हाल में आक्रामक होकर बल्लेबाजी करने की रणनीति काफी सफल नहीं रही है जबकि दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार की नजरें नाइटराइडर्स के विरुद्ध अर्धशतक के बाद प्रदर्शन में निरंतरता पर टिकी होंगी। भारतीय उपकप्तान पांड्या को बल्ले और गेंद दोनों के साथ अपनी सामान्य फार्म तथा मुंबई के कप्तान के रूप में मैदान पर अपने निर्णयों के कारण लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Comment