DC Vs RR Highlights: खराब अंपायरिंग की वजह से राजस्थान को दिल्ली के हाथों 20 रन से शिकस्त मिली, Strong जैक फ्रेजर मेकगर्क की तूफानी अर्धशतकीय पारी

DC Vs RR Highlights: आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हुई। जैक फ्रेजर मेकगर्क ने दिल्ली को तूफानी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर 60 रन बटोरे। फ्रेजर ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए महज 19 गेंदों पर अर्धशतक जमाया।

DC Vs RR Highlights: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में जैक फ्रेजर मेकगर्क नाम का तूफान आया है। फ्रेजर ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। दिल्ली के ओपनर ने सिर्फ 19 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका। फ्रेजर ने आवेश खान को खासतौर पर निशाने पर लिया और एक ही ओवर में 28 रन कूट डाले।

DC Vs RR Highlights: मैदान पर जैक फ्रेजर का आया तूफान

DC Vs RR Highlights:
DC Vs RR Highlights:

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को जैक फ्रेजर मेकगर्क ने तूफानी शुरुआत दी। फ्रेजर शुरुआत से ही लय में दिखाई दिए और उन्होंने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर महज 4.2 ओवर में 60 रन ठोके। जैक फ्रेजर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। फ्रेजर ने आउट होने से पहले जमकर तबाही मचाई और 20 गेंदों पर 50 रन कूटे। इस पारी के दौरान फ्रेजर ने 250 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 7 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जमाए।

DC Vs RR Highlights: आवेश खान को लिया निशाने पर  

जैक फ्रेजर ने पारी का चौथा ओवर फेंकने आए आवेश खान को निशाने पर लिया। फ्रेजर ने ओवर की पहली गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर भी फ्रेजर चौका बटोरने में सफल रहे। चौथी बॉल को दिल्ली के ओपनर ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से डायरेक्ट छह रन के लिए भेजा। पांचवीं गेंद पर फ्रेजर फिर से बाउंड्री लगाने में सफल रहे, तो ओवर का अंत कंगारू बैटर ने जोरदार सिक्स के साथ किया। इस तरह फ्रेजर ने आवेश के ओवर से 28 रन बटोरे और सभी छह गेंदों पर बाउंड्री जड़ी।

यह भी देखें: MI Vs SRH Highlights: पीयूष और हार्दिक की घातक गेंदबाजी और सूर्या के Power full शतक की बदौलत मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

DC Vs RR Highlights: दिल्ली ने दो बदलाव किए  

दिल्ली कैपिटल्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ प्लेइंग 11 में दो बदलाव के साथ उतरी है। टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पूरी तरह से फिट होकर टीम में लौट आए हैं। वहीं, अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नैब को भी प्लेइंग 11 में जगह दी गई है।

DC Vs RR Highlights: राजस्थान की बल्लेबाजी

आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हुई। 222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल महज 4 रन बनाकर आउट हुए। संजू ने क्रीज पर आते के साथ ही मोर्चा संभाला और बाउंड्री खोजना शुरू कर दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

DC Vs RR Highlights: संजू सैमसन ने मचाया बल्ले से कोहराम

DC Vs RR Highlights: दिल्ली कैपिटल्स के घर में संजू सैमसन ने हल्ला बोला है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में संजू के बल्ले से जमकर चौके-छक्कों की बरसात हुई। राजस्थान के कप्तान ने दिल्ली के बॉलिंग अटैक से खिलवाड़ करते हुए विस्फोटक अर्धशतक ठोका। संजू की यह इस सीजन की चौथी फिफ्टी है। विकेटकीपर बल्लेबाज ने दिल्ली के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और मैदान के चारों कोने में एक से बढ़कर एक खूबरसूत शॉट्स लगाए।

DC Vs RR Highlights: संजू की कप्तानी पारी

संजू ने क्रीज पर आते के साथ ही मोर्चा संभाला और बाउंड्री खोजना शुरू कर दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

फिफ्टी जमाने के बाद संजू ने अपना विकराल रूप धारण किया और चौके-छक्कों की बरसात कर डाली। संजू ने 46 गेंदों पर 86 रन की धांसू पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान राजस्थान के कप्तान ने 8 चौके और छह छक्के जमाए। संजू ने युवा बल्लेबाज शुभम दुबे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

DC Vs RR Highlights: सबसे तेज 200 सिक्स पूरे

संजू सैमसन ने अपनी इस पारी के दौरान छह बार गेंद को डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया। इस पारी के दौरान ही आईपीएल में संजू ने 200 सिक्स भी पूरे कर लिए हैं। सैमसन आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 200 छक्के जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। संजू इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले 10वें क्रिकेटर बने हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

DC Vs RR Highlights: ‘IPL में ऐसा होता रहता है…

भले ही राजस्थान को शुरुआती झटके लगे थे लेकिन जब तक संजू क्रीज में थे उनकी टीम मैच में बनी हुई थी। संजू सैमसन एक विवाद कैच पर आउट करार दिए गए। यहीं से पूरा मैच पलट गया। DC ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। एक समय पर जब मैच RR की तरफ झुका हुआ था तो उनके गेंदबाजों ने काफी अच्छी वापसी कराई।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में मेजबान ने मेहमान टीम को 20 रन से हराया। मैच अगर RR की टीम जीत जाती तो उनके नाम के आगे क्वालीफाई लिखा जाता, लेकिन दिल्ली ने ऐसा नहीं होने दिया। मैच के बाद संजू सैमसन ने टीम का हौसला बढ़ाया।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 221 रन बनाए। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 50 और अभिषेक पोरेल ने 65 रन की पारी खेली। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने 41 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। राजस्थान की तरफ से कप्तान संजू सैमसन ने 86 रन की पारी खेली। हालांकि, टीम को जीत नहीं दिला सके। राजस्थान 20 ओवर में 201 रन ही बना सकी।

DC Vs RR Highlights: ‘IPL में ऐसी चीजे होती रहती हैं’

मैच के बाद संजू सैमसन ने कहा, मैच हमारे हाथ में था। हम अच्छी तरीके से चेज कर रहे थे। एक समय पर 10-11 के रन रेट से हमें रन बनाना था और ऐसा लग रहा था कि हम आराम से लक्ष्य का पीछा कर लेंगे, लेकिन ऐसी चीजें IPL में होते रहती है। इस मैदान पर इस स्कोर का पीछा किया जा सकता था।

 DC Vs RR Highlights: पता लगाना होगा कहां हुई गलती’

संजू ने आगे कहा, पहली पारी के दौरान हमने अंतिम के दो ओवरों में थोड़े ज्यादा रन दिए। हमने इस सीजन तीन मैच गंवाए हैं, लेकिन सभी के सभी मैच काफी क्लोज थे। दिल्ली के बल्लेबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उनके ओपनरों ने बढ़िया शुरुआत की थी। उन्होंने 10-15 रन ज्यादा भी बनाए। हमें यह पता लगाना होगा कि हमने गेम कहां गंवाया है और हमें आगे बढ़ते रहना होगा।

बता दें कि भले ही राजस्थान को शुरुआती झटके लगे थे, लेकिन जब तक संजू क्रीज में थे, उनकी टीम मैच में बनी हुई थी। संजू सैमसन एक विवाद कैच पर आउट करार दिए गए। यहीं से पूरा मैच पलट गया। DC ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। एक समय पर जब मैच RR की तरफ झुका हुआ था, तो उनके गेंदबाजों ने काफी अच्छी वापसी कराई।

DC Vs RR Highlights: संजू के विकेट पर मचा बवाल

दरअसल, संजू सैमसन 45 गेंदों पर 86 रन बना चुके थे और शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे। संजू जब तक क्रीज पर खड़े थे, तो लगा रहा था कि राजस्थान इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लेगी। हालांकि, पारी के 16वें ओवर की चौथी गेंद पर संजू ने सामने की तरफ शॉट खेला और गेंद बाउंड्री लाइन पर खड़े शाई होप के हाथों में चली गई। हालांकि, कैच लपकते हुए होप अपने बैलेंस को पूरी तरह से संभाल नहीं सके और रिप्ले में देखकर लगा कि उनका पैर बाउंड्री लाइन को टच किया।

 DC Vs RR Highlights: खराब अंपायरिंग के शिकार हुए संजू?

ऑन फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर की मदद ली, लेकिन थर्ड अंपायर ने कैच पर ज्यादा गौर किए बिना ही अपना फैसला सुना दिया। दरअसल, अंपायर ने सभी एंगल से कैच को देखना जरूरी नहीं समझा। इसके साथ ही थर्ड अंपायर ने रिप्ले में होप के पैर को नजदीक से देखने का कष्ट भी नहीं उठाया। संजू अंपायर के फैसले से काफी नाखुश दिखाई दिए और उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की। राजस्थान के कप्तान ने डीआरएस लेने के लिए भी इशारा किया, पर अंपायर ने उनको टाइम खत्म होने का इशारा कर दिया।

DC Vs RR Highlights: कप्तान के आउट होते ही पलटा मैच

संजू सैमसन को आउट दिए जाने के बाद मैच पूरी तरह से पलट गया। राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान का विकेट 162 के स्कोर पर गंवाया। इसके बाद टीम के रन की रफ्तार भी धीमी पड़ गई और टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी।

Leave a Comment