India Vs Afghanistan T20 Series: भारत (India) ने 17 जनवरी को बेंगलुरु (Bangalore) के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी 20 मैच में अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम के विरुद्द कड़ी जीत हासिल की है इस सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया (Team India) ने इतिहास (Most T20I clean sweep series) भी रचा। सीरीज में इस जीत के साथ भारत (IND) सबसे ज्यादा बार टी20 में किसी टीम को क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम बनी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान (Pakistan) की टीम के नाम पर था।
India Vs Afghanistan T20 Series: रोहित और रिंकू ने खेली धमाकेदार पारी

मैच 20 ओवर में 212 के स्कोर पर टाई हो गया, जिससे मैच दो सुपर ओवर में चला गया। भारत को सुपर ओवर में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने जीत की दहलीज तक पहुंचाया और फिर गेंदबाजी में रवि बिश्रोई (Ravi Bishnoi) हीरो बने। अफगानिस्तान (AFG) के विरुद्द सीरीज में इस जीत के साथ भारत सबसे ज्यादा बार टी20 में किसी टीम को क्लीन स्वीप करने वाली टीम है।
India Vs Afghanistan T20 Series: भारत ने 9वीं वाइटवॉश टी20 सीरीज अपने नाम की।

भारत ने इस सीरीज में जीत के साथ ही 9वीं वाइटवॉश टी20 सीरीज अपने नाम की। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। इससे पहले भारत पाकिस्तान (IND-PAK) के साथ 8-8 की बराबरी पर था, लेकिन बुधवार को भारतीय टीम ने ये रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
India Vs Afghanistan T20 Series: दूसरे सुपर ओवर में भारत को जीत नसीब हुई
यहाँ पर हम अगर मैच की बात करें को भारत ने तीसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान Ind Vs Afg को दूसरे रोमांचक सुपर ओवर में शिकस्त दी। 212 रनों का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की पारी भी इसी स्कोर पर समाप्त हुई। दोनों ने पहले सुपर ओवर में भी 16 -16 रन बनाए।
India Vs Afghanistan T20 Series: रोहित शर्मा की सर्वश्रेष्ठ टी20 पारी

दूसरे सुपर ओवर मे भारत ने पहले खेलते हुए 11 रन बनाए और ऐसे में मेहमान टीम दूसरे सुपर ओवर में 12 रन भी नहीं बना सकी। रवि बिश्नोई ने दो विकेट चटकाए। इस मैच में रोहित शर्मा Rohit Sharma ने अपने करियर की बेहतरीन टी20 पारी खेली। उन्होंने 69 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 8 छक्के शामिल थे। रिंकू सिंह ने भी 39 गेंदों में 69 रन की शानदार पारी खेली। रोहित और रिंकू ने पाँचवे विकेट के लिए 190 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और भारत को इस मैच मे वापस लाकर खड़ा किया।
