WI Vs IND 2ND Test: विराट की ऐतिहासिक मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी, दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया बड़े स्कोर की और बढ़ती हुई।   

WI Vs IND 2ND Test:  भारत और वेस्टइंडीज (WI Vs IND) के बीच 20 जुलाई 2023 से पोर्ट ऑफ स्पेन (Port Of Spain) में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच की शुरुआत हुई। वेस्टइंडीज टीम (West Indies Team) के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टीम इंडिया (Team India) की और से मुकेश कुमार ने अपना टेस्ट डेब्यू किया और 308वें भारतीय टेस्ट खिलाड़ी बने। वेस्टइंडीज टीम की और से किर्क मैकेंजी ने अपना टेस्ट डेब्यू किया और अपनी टीम के वो 334वें टेस्ट खिलाड़ी बने।

WI Vs IND 2ND Test:100वां टेस्ट

WI Vs IND 2ND Test के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया का स्कोर 84 ओवर में 288/4 था और विराट कोहली अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 87 रन बनाकर नाबाद थे। गौरतलब है कि भारत (India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच खेला जा रहा यह टेस्ट मैच 100वां टेस्ट है।

WI Vs IND 2ND Test: पहला सत्र

WI Vs IND 2ND Test:

WI Vs IND 2ND Test: मैच के पहले सत्र में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी भारत के सलामी बल्लेबाजों ने भारत के लिए बहुत ही शानदार शुरुआत की और लंच तक 26 ओवर में उन्होंने बिना कोई विकेट गवाएं 121 रन बना लिए थे। लंच के वक्त रोहित शर्मा 63 रन बनाकर और यशस्वी जायसवाल 52 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। इस मैच मे भारतीय ओपनरों ने अपनी टीम को तेज़ शुरुआत दी और लगभग 5 के रन रेट से रन बनाए। टीम इंडिया की और से लगातार दूसरे टेस्ट में पहले विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी हुई है।

रोहित शर्मा ने 74 गेंदों में अपना 15वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया और भारतीय टीम ने 21वें ओवर में ही 100 रन बना लिए थे। लंच से पहले यशस्वी जायसवाल ने भी केवल 49 गेंदों में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया।

यह भी देखें: IND Vs WI 100th Test टेस्ट पर ‘खतरा’, रोहित शर्मा ने कहा- मैं पैदा भी नहीं हुआ था?

WI Vs IND 2ND Test: दूसरा सत्र

लंच के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने भी अपनी शानदार वापसी की और दूसरे सत्र में भारतीय टीम 24.4 ओवर में सिर्फ 61 रन ही बना पाई और साथ ही में उन्होंने अपने चार बड़े विकेट भी खो दिए थे। टीम इंडिया को पहला झटका 32वें ओवर में 139 के स्कोर पर लगा, जब जेसन होल्डर की गेंद पर यशस्वी जायसवाल 57 रन बनाकर आउट हुए।

WI Vs IND 2ND Test: लंच के बाद भारत को झटके

इसके बाद 36वें ओवर में 153 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा जब शुभमन गिल मात्र 10 रन बनाकर केमार रोच की गेंद पर आउट हो गये। 39वें ओवर में 155 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा और कप्तान रोहित शर्मा भी 80 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित अपने शतक से चूके और उन्हें जोमेल वैरिकन ने चलता किया।

इसके बाद विराट कोहली ने टीम का मोर्चा संभाला लेकिन चाय से ठीक पहले 51वें ओवर में 182 के स्कोर पर शैनन गैब्रियल ने अजिंक्य रहाणे (8) को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। चाय के वक्त भारतीय टीम   का स्कोर 50.4 ओवर में 182/4 था और उस समय विराट कोहली 18 रन बनाकर खेल रहे थे।

WI Vs IND 2ND Test: तीसरा सत्र

चाय के बाद तीसरे सत्र में भारतीय टीम ने एक बार फिर से अपनी जबरदस्त वापसी की और पहले सत्र की तरह इस सत्र में भी विंडीज की टीम को एक भी विकेट नहीं लेने दिया। चाय से स्टंप्स के बीच मे भारत ने 33.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 106 रन बना लिये थे। विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के दरमियान पांचवें विकेट के लिए शानदार 106 रनों की अविजित साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले भारतीय टीम को 200 रन और फिर 250 रन के पार पहुंचाया।

यह भी पढ़ें; क्रिकेट लाइव मे अगर आप कुछ लजीज व्यंजन का आनंद लेते है तो इन लजीज व्यंजनों की रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

WI Vs IND 2ND Test:विराट कोहली ने 500वें मैच में अपना 30वां टेस्ट अर्धशतक लगाया

WI Vs IND 2ND Test:
WI Vs IND 2ND Test:

विराट कोहली ने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना 30वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। अपने 500वें मैच में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली, उनसे पहले के 9 दिग्गज अपने ऐतिहासिक मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके थे। स्टंप्स के समय कोहली 87 रन बनाकर खेल रहे थे और उनका साथ रविंद्र जडेजा 36 रन बनाकर दे रहे थे। वेस्टइंडीज की और से पहले दिन जेसन होल्डर, केमार रोच, शैनन गैब्रियल और जोमेल वैरिकन को एक-एक सफलता मिली है।  

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि दूसरे दिन टीम इंडिया अपने स्कोर को कहाँ तक ले जाता है और इसके अलावा  क्या विराट कोहली अपना 29वां टेस्ट शतक पूरा कर पाएँगे?

1 thought on “WI Vs IND 2ND Test: विराट की ऐतिहासिक मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी, दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया बड़े स्कोर की और बढ़ती हुई।   ”

Leave a Comment