IND Vs WI 100th Test: रोहित शर्मा भारत (India) और –वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच होने वाले 100वें टेस्ट मैच में भारत (India) की और से कप्तानी करने को लेकर बहुत ही उत्साहित दिखे, उन्होंने खुद को इस सुनहरे अवसर के लिए बहुत अधिक भाग्यशाली माना है।

IND Vs WI 100th Test पोर्ट ऑफ स्पेन मे

पोर्ट ऑफ स्पेन (Port Of Spain) में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच भारत और वेस्टइंडीज (IND Vs WI) के लिए ऐतिहासिक मैच है, और वो इसलिए क्योंकि ये दोनों देशों के बीच खेला जाने वाला 100वां टेस्ट होगा। अब 100वां टेस्ट मतलब मौका भी स्पेशल ही होगा, लेकिन इस स्पेशल मौके पर किस बात का है खतरा? और फिर इस मैच मे किसका है साया? आखिर क्यों 100वें टेस्ट को लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जितने अधिक उत्साहित हैं, उतने ही वह आशंकित भी हैं। आखिर उनकी इन सबके पीछे की आशंका का कारण क्या है?
IND Vs WI 100th Test मे कैरेबियाई क्रिकेट बोर्ड की तैयारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले 100वें टेस्ट को बहुत ही सफल बनाने के लिए कैरेबियाई क्रिकेट बोर्ड ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली है। वेस्ट इंडीज क्रिकेट के CEO जॉनी ग्रेव पहले ही ये कह चुके हैं कि वो इसे यादगार बनाने में किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे. यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि त्रिनिदाद में पहला टेस्ट साल 1930 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड (England) के बीच खेला गया था। और अब यहां 100वां टेस्ट होगा, जिसमें मेजबान टीम भारतीय चुनौती का सामना करेगी।
यह भी देखें: Asia Games के लिए चीन में तैयार हुआ क्रिकेट स्टेडियम, यहां देखें तस्वीर
IND Vs WI 100th Test मैं पैदा भी नहीं हुआ था, तब से खेल रहे भारत-वेस्टइंडीज- रोहित
हालांकि, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अलावा तैयारी दोनों टीमों ने भी खूब की है. उन्होंने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया है ताकि दर्शकों को रोमांचित करने वाला क्रिकेट देखने को मिले. इसी बीच इधर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उनसे पहला सवाल ही सीधे ऐतिहासिक टेस्ट में कप्तानी करने को लेकर हुआ.
रोहित भारत-वेस्टइंडीज के बीच 100वें टेस्ट में कप्तानी करने को लेकर बेहद उत्साहित दिखे. उन्होंने खुद को इस मौके के लिए भाग्यशाली माना. भारतीय कप्तान ने कहा कि मैं तो पैदा भी नहीं हुआ था तब से भारत वेस्टइंडीज के बीत टेस्ट क्रिकेट की जंग जारी है.
IND Vs WI 100th Test पर किस बात का खतरा?
हालांकि, इस उत्साह के पीछे भारतीय कप्तान की आशंका भी दिखी जो कि IND Vs WI 100th Test पर मंडरा रहे खतरे से जुड़ी थी। ये खतरा खराब मौसम का था, भारत-वेस्टइंडीज 100वें टेस्ट पर मंडराता ये खतरा बारिश का था, जो इस ऐतिहासिक मैच में बाधा डालने को बेताब है। और अगर ऐसा हुआ तो एक ओर जहां भारत का इस सीरीज में क्लीन स्वीप का सपना अधूरा रह जाएगा तो वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम उससे बचती हुई दिखेगी।
मतलब एक और जहां पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले 100वें टेस्ट का रोमांच भरा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर इस रोमांचक टेस्ट मे बारिश के द्वारा खलल पड़ने का भी खतरा है। अब बस देखना ये है कि इस टेस्ट मैच के 5 दिन तक बादल ज्यादा बरसते हैं या बल्लेबाज और गेंदबाज अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित करते है।

1 thought on “IND Vs WI 100th Test टेस्ट पर ‘खतरा’, रोहित शर्मा ने कहा- मैं पैदा भी नहीं हुआ था?”