IND Vs WI : भारत और वेस्टइंडीज़ (IND Vs WI) के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है, जिसका दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू हुआ। भारत (India) और वेस्टइंडीज़ (West Indies) के लिए यह टेस्ट मैच बहुत ही ऐतिहासिक है, क्योंकि यह मैच इन दोनों देशों के बीच खेले जाने वाला 100वां टेस्ट मैच है।

और इसीलिए इस यादगार टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले वेस्टइंडीज़ टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा (Brian Lara) और वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड( West Indies Cricket Board) के अध्यक्ष डॉक्टर किशोर शैलो ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को एक शानदार उपहार प्रदान किया था।
IND Vs WI मे 100 वा टेस्ट मैच

IND Vs WI Test: भारत (India) और वेस्टइंडीज़ (West Indies) के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज़ क्रिकेट के अध्यक्ष शैलो और पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा ने रोहित शर्मा को भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 100वें टेस्ट मैच की स्मृति में एक पट्टिका भेंट की। भारतीय क्रिकेट टीम के सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी तस्वीर को साझा भी किया गया है।
IND Vs WI के बीच पहला टेस्ट मैच 1948 में खेला गया था। वो टेस्ट मैच दिल्ली (Delhi) में खेला गया था, जो कि ड्रॉ हुआ था। वहीं अब इन दोनों देशों के बीच 100वां टेस्ट मैच त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच की बात करें तो मेज़बान टीम वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। भारत के सलामी बल्लेबाजों ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की और वेस्टइंडीज़ को पहले सत्र में पीछे छोड़ दिया।
भारतीय टीम की ओर से उनके सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और युवा यशस्वी जयसवाल ने इस सीरीज में लगातार दूसरी बार शतकीय साझेदारी की और लंच तक इन्होंने बिना कोई विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए थे। हालांकि, लंच के बाद शुरू हुए दूसरे सत्र में वेस्टइंडीज़ के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए पहले यशस्वी जयसवाल को जेसन होल्डर ने आउट किया तो भारत का दूसरा विकेट केमार रोच ने शुभमन गिल को मात्र 10 रन के स्कोर पर आउट करके लिया था।


1 thought on “IND Vs WI इंडिया और वेस्टइंडीज़ के बीच 100वां टेस्ट मैच की शुरुआत, इस यादगार लम्हें से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को दिग्गज ब्रायन लारा की तरफ से एक तोहफा”