WI Vs IND 2nd Test Day2: टीम इंडिया का स्कोर पहली पारी मे 438 रन, जवाब में वेस्टइंडीज की सधी हुई शुरुआत

WI Vs IND 2nd Test Day2:  भारत और वेस्टइंडीज (India And West Indies) के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन (Port Of Spain) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट (WI Vs IND)  मैच  के दूसरे दिन टीम इंडिया (Team India) ने अपनी पहली पारी मे 438 रन बनाए। भारतीय टीम (Indian Team) की और से विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने 500वें मैच में 29वां टेस्ट शतक जड़ दिया,  वहीं दूसरी और भारतीय टीम के ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने भी शानदार अर्धशतक लगाये।

WI Vs IND 2nd Test Day2
WI Vs IND 2nd Test Day2

इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ( West indies) की टीम ने सधी हुई शुरुआत करते हुए 41 ओवर में 86/1 का स्कोर बना लिया था और अब वो भारत (India) की पहली पारी से अभी 352 रन दूर हैं।

https://youtu.be/Rc14ST8a5tI

WI Vs IND 2nd Test का पहला सत्र:

WI Vs IND 2nd Test Day2
WI Vs IND 2nd Test Day2

WI Vs IND 2nd Test के पहले दिन के स्कोर 288/4 से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने 88वें ओवर में 300 का आंकड़ा पार किया। इसके बाद विराट कोहली ने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 29वां टेस्ट शतक और 76वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। रविंद्र जडेजा ने भी अपना 19वां टेस्ट अर्धशतक लगाया और दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी भी हुई।

भारतीय टीम का 341 रनों के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा जब विराट कोहली 121 रन बनाकर रन आउट हो गये। उसके बाद जडेजा और इशान किशन ने टीम इंडिया का स्कोर 350 के पार पहुंचाया लेकिन 360 रनों के स्कोर पर भारतीय टीम का 6 वा विकेट गिर गया और जडेजा 61 रन बनाकर केमार रोच की गेंद पर आउट हो गये। यहाँ से लंच तक किशन (18*) और अश्विन (6*) ने टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया। दूसरे दिन के पहले सत्र में टीम इंडिया ने 24 ओवर में दो विकेट खोकर 85 रन बना लिये थे।

यह भी देखें: WI Vs IND 2ND Test: विराट की ऐतिहासिक मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी, दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया बड़े स्कोर की और बढ़ती हुई।   

WI Vs IND 2nd Test का दूसरा सत्र:

WI Vs IND 2nd Test Day2
WI Vs IND 2nd Test Day2

WI Vs IND 2nd Test के लंच के बाद 114वें ओवर में 393 रनों के स्कोर पर इशान किशन 25 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद 117वें ओवर में भारत ने 400 रनों के स्कोर को पार किया। 123वें ओवर में 416 रनों के स्कोर पर भारतीय टीम का आठवां और 127वें ओवर में 426 रनों के स्कोर पर नौवां विकेट गिरा। जयदेव उनादकट महज 7 रन बनाकर और मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले जोमेल वैरिकन का शिकार बनें।   

रविचंद्रन अश्विन ने अपना 14वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया लेकिन उसके तुरंत बाद 128वें ओवर में 438 के स्कोर पर वो 56 रन बनाकर केमार रोच की गेंद पर आउट हो गए। और इस तरह भारतीय टीम अपनी पहली पारी मे सभी विकेट खोकर 438 रन ही बना पाई। दूसरी तरफ विंडीज के गेंदबाज जोमेल वैरिकन और केमार रोच ने तीन-तीन विकेट और जेसन होल्डर को दो विकेट मिले। लंच से चाय के बीच भारतीय टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 65 रन बनाये।

WI Vs IND 2nd Test का तीसरा सत्र:

WI Vs IND 2nd Test Day2

भारतीय टीम के 438 रनों के जवाब मे वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी की शुरुआत अच्छी की और पहले विकेट के लिए कप्तान क्रेग ब्रैथवेट और तेजनारायण चंद्रपॉल ने 71 रनों की बढ़िया शुरुआत अपनी टीम को दी।   बहुत समय तक भारतीय टीम को कोई भी कामयाबी नहीं मिली थी, लेकिन रविंद्र जडेजा ने 35वें ओवर में तेजनारायण चंद्रपॉल (33) को आउट करके टीम को पहली विकेट दिलाई।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के संग कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

उसके बाद क्रेग ब्रैथवेट और अपना डेब्यू मैच खेल रहे किर्क मैकेंजी ने वेस्ट इंडीज की टीम को और कोई नुकसान  नहीं होने दिया और दिन का खेल खत्म होने तक विंडीज का स्कोर 41 ओवर में एक विकेट खोकर 86 रन था। क्रेग ब्रैथवेट 37 रन और किर्क मैकेंजी 14 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

WI Vs IND 2nd Test मे अब आगे क्या?

अब देखने वाली बात यह हैं कि तीसरे दिन मेजबानों की पहली पारी मे कितना स्कोर बनता है और क्या टीम इंडिया को वेस्ट इंडीज टीम को फॉलोऑन देने का मौका आएगा?

Leave a Comment