भारत के महान बल्लेबाजों की जब भी बात की जाती है तो उसमें सबसे ऊपर टेस्ट खिलाड़ी Sunil Gavaskar का नाम आता है। 1970-80 के दशक में वर्ल्ड क्रिकेट पर अपनी बल्लेबाजी से सभी के दिलों पर राज करने वाले गावस्कर आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार रन के गगनचुंबी आंकड़ा छूने वाले गावस्कर ने अपनी डेब्यू सीरीज में ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला था। खास बात यह है कि लिटिल मास्टर के बनाए उस रिकॉर्ड को आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है।

Sunil Gavaskar का डेब्यू सीरीज में वर्ल्ड रिकॉर्ड
सुनील गावस्कर ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत साल 1971 में वेस्टइंडीज के विरुद्द की थी। और यह एक ऐसा समय था कि जब कैरेबियाई गेंदबाजों की विश्व क्रिकेट में तूती बोला करती थी। अपनी तेज रफ्तार और खूंखार गेंदबाजी के लिए वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज पूरी दुनिया में मशहूर थे। और ऐसी टीम के विरुद्द गावस्कर ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज खेली थी।
Sunil Gavaskar की वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज
गावस्कर की डेब्यू सीरीज में ही यह बात तय हो गई थी कि यह भारतीय बल्लेबाज क्रिकेट की दुनिया पर राज करेगा। वेस्टइंडीज के विरुद्द पहली टेस्ट सीरीज में गावस्कर ने 774 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक और 3 अर्धशतक भी निकले थे। गावस्कर ने इसी सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन से वर्ल्ड क्रिकेट को अपनी बल्लेबाजी का मुरीद बना दिया था। गावस्कर का बनाया हुआ यह रिकॉर्ड आज तक कोई भी बल्लेबाज तोड़ नहीं सका है।
यह भी देखें: Ajit Agarkar बने नए चीफ सेलेक्टर, बीसीसीआई का बड़ा ऐलान
Sunil Gavaskar का वेस्टइंडीज में चलता था सिक्का

1970-80 के दशक में बेहद कम ही ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने वेस्टइंडीज की धरती पर अपनी बल्लेबाजी से बहुत नाम कमाया। इस सूची में गावस्कर का नाम हमेशा ही टॉप पर रहा। गावस्कर उन बल्लेबाजों में से एक थे, जो कैरेबियाई गेंदबाजों का सामना आंख में आंख डालकर किया करते थे और वो भी बिना हेलमेट। कहा जाता है कि उनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से गावस्कर को वेस्टइंडीज में खास सम्मान भी मिलता था।
Sunil Gavaskar वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

वेस्टइंडीज टीम के विरुद्द टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में आज भी सुनील गावस्कर का नाम सबसे ऊपर दर्ज है। गावस्कर ने कैरेबियाई टीम के विरुद्द 27 मैचों में कुल 2,749 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने 13 शतक और सात अर्धशतक भी लगाए।


1 thought on “Sunil Gavaskar : सुनील गावस्कर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड डेब्यू सीरीज में बनाया था, WI में खास सम्मान मिलता था”