Ajit Agarkar बने नए चीफ सेलेक्टर, बीसीसीआई का बड़ा ऐलान

Ajit Agarkar
Ajit Agarkar

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक तौर पर टीम इंडिया (Team India) के पूर्व तेज गेंदबाज Ajit Agarkar  (अजीत अगरकर)  को वरिष्ठ पुरुष चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भारतीय चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष चेतन शर्मा (Chetan Sharma) के इस्तीफे के बाद यह पद बहुत समय से खाली पड़ा था, जिसके बाद अब अजीत अगरकर को इस पद का पदभार संभालने की नई जिम्मेदारी दी गई है। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि पूर्व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा एक निजी न्यूज चैनल के द्वारा किये गए स्टिंग ऑपरेशन में गोपनीय चर्चाओं के बाद सुर्ख़ियों में आ गये थे, जिसके बाद उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।  

Ajit Agarkar  बने नए चीफ सेलेक्टर

बीसीसीआई (Bcci) ने आधिकारिक मीडिया एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा कि, ‘सुश्री सुलक्षणा नाइक, श्री अशोक मल्होत्रा और श्री जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने पुरुष चयन समिति में एक चयनकर्ता के पद के लिए आवेदकों का साक्षात्कार लिया। तीन सदस्यीय सीएसी ने सर्वसम्मति से उक्त पद के लिए अजीत अगरकर की सिफारिश की है और उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

अपने क्रिकेट करियर के बाद, उन्हें सीनियर मुंबई टीम (Mumbai Team) के लिए मुख्य चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ कोचिंग की जिम्मेदारियाँ भी निभाईं थी। समिति ने वरिष्ठता (टेस्ट मैचों की कुल संख्या) के आधार पर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष की भूमिका के लिए अगरकर को चुना है।’

यह भी देखें: Simarjeet Singh Biography, Wife, IPL, Net Worth शानदार 1 गेंदबाज जो खेल में धूम मचा रहा है ” विश्व कप का भविष्य “

Ajit Agarkar का क्रिकेट करिअर

Ajit Agarkar
Ajit Agarkar

बीसीसीआई (BCCI) ने आगे लिखा कि, ‘भारत (India) के पूर्व ऑलराउंडर  खिलाड़ी Ajit Agarkar ने 110 प्रथम श्रेणी, 270 लिस्ट ए और 62 टी20 मैच खेलने के अलावा 26 टेस्ट मैच, 191 वनडे मैच और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया। एक पूर्व तेज गेंदबाज के रूप में, वह साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में आयोजित उद्घाटन टी20 विश्व कप में भारत (India) की विजयी टीम का हिस्सा थे। उनके पास अभी भी वनडे में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने महज 21 गेंद में बनाया था।’

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग का शौक रखने वाले कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Ajit Agarkar की नई टीम

Ajit Agarkar
Ajit Agarkar

पुरुष चयन समिति: अजीत अगरकर (अध्यक्ष), शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला, श्रीधरन शरथ।