Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में T20 फॉर्मेट के जरिए क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा। महिला क्रिकेट टीम में कप्तानी का भार हरमनप्रीत कौर के कंधों पर होगा जबकि पुरुष क्रिकेट टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ संभालेगे।

Asian Games 2023
Asian Games 2023 के लिए दर्शकों के बीच बहुत अधिक उत्साह देखा जा रहा है। क्योंकि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम भी इसमे भाग लेने वाली है। बीसीसीआई (BCCI) ने हाल ही में टीम इंडिया (Team India) की महिला और पुरुष टीम के खिलाड़ियों का ऐलान भी कर दिया है। इस एशियन गेम्स के क्रिकेट मे महिला क्रिकेट टीम की कमान इस मेगा टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। जबकि रुतुराज गायकवाड़ पुरुष टीम की कप्तानी का दायित्व का भार संभालेंगे।
आईसीसी वनडे वर्ल्डकप 2023 (ICC One day World Cup) की वजह से बीसीसीआई एशियन गेम्स (BCCI Asian Games) में अपनी जूनियर टीम भेज रहा है। आइये एक बार एशियन गेम्स में खेले जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के नियमों के बारे में जानते हैं।
Asian Games 2023 कौन से फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट?

एशियन गेम्स 2023 में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट को टी20 के फॉर्मेट में खेला जाएगा।
Asian Games 2023: टॉप 4 रैंक की टीमे सीधा क्वाटर फाइनल खेलेंगी
एशियाई गेम्स 2023 में महिलाओं के टूर्नामेंट में 14 मैच और पुरुषों के टूर्नामेंट में 18 मैच खेले जाएंगे। महिलाओं के टूर्नामेंट में, 14 टीमें भाग लेंगी, और इन टीमों के लिए वरीयता 1 जून, 2023 तक ICC T20I रैंकिंग के आधार पर होगी। इसी तरह, पुरुषों के टूर्नामेंट में भी होगा। लेकिन पुरुषों के टूर्नामेंट में कुल 18 टीमें भाग लेंगी। जो टॉप 4 रैंक टीम होंगी वो सीधा क्वाटर फाइनल (Quarter Final खेलेंगी। ऐसे में भारतीय टीम सीधा क्वाटरफाइनल खेलते हुए नजर आएगी।
Asian Games 2023 Cricket: एशियाई खेलों का आयोजन 2022 में ही होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उसे एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। क्रिकेट स्पर्धा में महिलाओं के 14 मैच होंगे। वहीं, पुरुषों के 18 मैच होंगे।
भाररतीय क्रिकेट टीम एशियाई खेलों में पहली बार भाग लेने के लिए तैयार है। बीसीसीआई ने महिला और पुरुष टीम का एलान कर दिया है। एशियाड का आयोजन चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक होगा। महिला टीम मैच के मैच 19 तारीख को ही शुरू हो जाएंगे और 28 सितंबर तक चलेंगे। वहीं, पुरुषों के मैच 28 सितंबर को शुरू होंगे और आठ अक्तूबर तक चलेंगे। एशियाई खेलों से पहले भारतीय प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। पुरुष और महिला टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेगी।
एशियाई खेलों का आयोजन 2022 में ही होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उसे एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। क्रिकेट स्पर्धा में महिलाओं के 14 मैच होंगे। वहीं, पुरुषों के 18 मैच होंगे। टीमों की बात करें तो महिला वर्ग में 14 और पुरुष वर्ग में 18 टीमें भाग लेंगी। टीमों की वरीयता एक जून, 2023 तक आईसीसी टी20 रैंकिंग के मुताबिक तय होंगी। इस तरह भारतीय की महिला और पुरुष टीमों को शीर्ष वरीयता मिली है।
Asian Games 2023: तीसरी बार एशियाई खेलों में क्रिकेट
यह तीसरी बार होगा जब एशियाई खेलों मे क्रिकेट भी इसका एक हिस्सा होगा। इससे पहले साल 2010 और साल 2014 के एशियाई खेलों के लिए इंडिया ने अपनी पुरुष या महिला टीमें नहीं भेजी थीं। पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम ने ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता है और महिलाओं के क्रिकेट में पाकिस्तान की टीम को दोनों बार ही सफलता मिली है।
Asian Games 2023: भारतीय पुरुष टीम में सीनियर्स नहीं

एशियाई खेलों के लिए चुनी गई भारतीय पुरुष टीम में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले ज्यादातर खिलाड़ीयो को मौका दिया गया हैं। 2010 और 2014 में बीसीसीआई ने अन्य प्रतिबद्धताओं की वजह से टीम नहीं भेजी थी। इस बार पुरुषों की स्पर्धा भारत की विश्व कप तैयारियों के साथ ही होगी इसलिए इस महाद्वीपीय इवेंट में सीनियर खिलाड़ियों को नहीं भेजा जा रहा है।
Asian Games 2023 भारतीय महिला क्रिकेट टीम स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, अमनजोत कौर, देविका वैद्य, अंजली सर्वाणी, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मानी, कनिका आहूजा, उमा छेत्री, अनुषा बारेड्डी।
स्टैंडबाई प्लेयर्स: हरलीन देओल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, साइका इशाक, पूजा वस्त्रकार
भारतीय पुरुष टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरण सिंह।
स्टैंडबाई प्लेयर्स: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साई सुदर्शन।


2 thoughts on “Asian Games 2023 में टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी, जानें टूर्नामेंट के नियम”