Rahul Dravid बीच सड़क पर राहुल द्रविड़ ने ऐसा क्या किया, जिस पर है शर्मिंदा, मां को अफसोस है?

Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ का कुछ समय पहले एक विज्ञापन बहुत ही वायरल हुआ था, जिसमें वो बल्ले से कार के शीशे को तोड़ते हुए नजर आए थे।

Rahul Dravid
Rahul Dravid

Rahul Dravid को अफसोस है

टीम इंडिया (Team India) के कोच Rahul Dravid को अपनी इस एक हरकत के बारे में सोचकर अब भी बहुत ही शर्म आती है। इतना ही नहीं उनकी मां को भी उनके इस काम पर बहुत ही अफसोस हुआ था। उनको आज तक अपने बेटे के उस काम पर विश्वास नहीं हो रहा था, राहुल द्रविड़ की मां को इस पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ कि द्रविड़ लोगों पर चिल्ला रहे थे, और गाड़ी के शीशे तोड़ रहे थे। दरअसल ये सब एक विज्ञापन की शूटिंग थी और  द्रविड़ उस विज्ञापन को कर रहे थे।  

Rahul Dravid

 

Rahul Dravid का एड

कुछ समय पहले उनका एक एड बहुत ही सुर्खियों में बना रहा, उनका एड इंदिरा नगर (Indira Nagar) का गुंडा बहुत ही वायरल हुआ था। शर्मीले और शांत स्वभाव के रूप मे जाने वाले द्रविड़ उस एड में बिल्कुल अलग ही अंदाज में दिखे थे, उन्होंने अपने उस एड के बारे में हाल में एक इवेंट में बात की इनको उस विज्ञापन में गुस्से में कार के साइड वाले शीशे को बल्ले से तोड़ते हुए दिखाया गया था।

यह भी देखें: IND Vs WI 1st Test Day 1 पहले दिन दमखम दिखाया टीम इंडिया ने, अश्विन-यशस्वी का जलवा

Rahul Dravid के एड से मां खुश नहीं थी

द्रविड़ ने कहा कि उनकी मां इस एड से बिल्कुल भी खुश नहीं थी, भारतीय कोच का मानना है कि उनकी मां को अब भी लगता है कि उन्हें शीशा नहीं तोड़ना चाहिए था उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने जो भी किया, ये शायद उनके सबसे शर्मनाक कामों में एक था। उनका कहना है कि मुंबई (Mumbai) की सड़कों पर लोगों के बीच चिल्लाना उनके लिए बहुत ही शर्मनाक था।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट लाइव के समय अगर आप कुछ अच्छा खाते है तो इन नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Rahul Dravid का चिल्लाना शर्मनाक

Rahul Dravid
Rahul Dravid

द्रविड़ इस बात को बखूबी जानते थे कि ये सिर्फ एड शूट है और ये भी अच्छे से जानते थे कि आस -पास वाले लोग एक्टर्स हैं, मगर फिर भी ऐसे चिल्लाना उनके लिए शर्मनाक था। फिलहाल द्रविड़ टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां भारत (India ) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच डॉमिनिका (Dominica) में खेला जा रहा है।

2 thoughts on “Rahul Dravid बीच सड़क पर राहुल द्रविड़ ने ऐसा क्या किया, जिस पर है शर्मिंदा, मां को अफसोस है?”

Leave a Comment