SRH Vs RR Highlights: आईपीएल सीजन 17 के 50वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 1 रन से हरा दिया है। हैदराबाद (Hyderabad) के लिए जीत के हीरो तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) रहे, जिन्होंने आखिरी गेंद पर मुकाबले को बदल दिया।
SRH Vs RR Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया
SRH Vs RR Highlights: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 50वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 1 रन से रोमांचक तरीके से हरा दिया है। इस मुकाबले को जीतने के साथ ही पैट कमिंस (Pent Cummins) की टीम हैदराबाद अंक तालिका में टॉप-4 में आ गई है।
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से 20 ओवर में मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 200-7 रनों का स्कोर बना सकी।
SRH Vs RR Highlights: काम ना आईं जायसवाल और पराग की पारियां

हैदराबाद की जीत के हीरो तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार रहे, जिन्होंने 3 विकेट लेने के साथ आखिरी बॉल पर 2 रन डिफेंड कर अपनी टीम को अहम जीत दिलाई। दूसरी तरफ राजस्थान (Rajasthan) के लिए से यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 67 (40) और रियान पराग (Riyan Parag) 77 (49) रनों की शानदार पारियां काम न आईं।
SRH Vs RR Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी
इससे पहले धीमी शुरुआत के बाद हैदराबाद की तरफ से मध्यक्रम के बल्लेबाज नीतिश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) 76 (42)*, ट्रेविस हेड (Travis Head) 58 (44) और अंत हेनिरक क्लासेन (Heinrich Classen) 42(19)* की शानदार पारियों की बदौलत उनकी टीम इस मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी है।
दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की तरफ से तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) ने सबसे अधिक 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) ने एक विकेट हासिल किया।
SRH Vs RR Highlights: रोमांचक मैच में हैदराबाद को 1 रन से मिली जीत

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरुवार को आईपीएल 2024 का 50वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। हैदराबाद ने सांस थाम देने वाले मैच में रॉयल्स को 1 रन से पटखनी दी। हैदराबाद की जीत के हीरो तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार रहे जिन्होंने आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स को 13 रन बनाने से रोक दिया।
SRH Vs RR Highlights: हैदराबाद आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंची
SRH Vs RR Highlights: कुछ मैच फैंस चाहकर भी नहीं भूल पाते हैं क्योंकि इसमें रोमांच का तड़का ही जबरदस्त लगा होता है। आईपीएल 2024 में गुरुवार को ऐसा ही एक मैच देखने को मिला, जहां गेंदबाज के सामने दिग्गज बल्लेबाजों ने घुटने टेके। यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेला गया।
आईपीएल 2024 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 गेंदों में 13 रन की जरूरत थी। मौजूदा सीजन में जिस तरह रन बन रहे हैं, उससे लगा कि रॉयल्स आसानी से मैच जीत लेंगे। मगर तभी एक चमत्कार देखने को मिला। गेंदबाज का चमत्कार। भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी ओवर की जिम्मेदारी संभाली और ऐसी यादगार 6 गेंदें डाली, जिसे फैंस लंबे समय तक नहीं भूलेंगे।
SRH Vs RR Highlights: भुवनेश्वर कुमार इस मैच के हीरो

यहां हम आपको आखिरी ओवर का रोमांच बताएंगे, जिसमें भुवी ने रॉयल्स को लक्ष्य की प्राप्ति करने से रोका और अपनी टीम को सांस थाम देने वाले मुकाबले में 1 रन की जीत दिलाई। आखिरी ओवर में पल-पल कुछ ऐसे पलटी बाजी:
SRH Vs RR Highlights: 6 गेंदों में 13 रन, भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी करने आए
19.1, भुवनेश्वर कुमार टू रविचंद्रन अश्विन – 1 रन। भुवी ने मिडिल और लेग स्टंप पर ब्लॉकहोल गेंद डाली। अश्विन ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। अब रॉयल्स को जीत के लिए 5 गेंदों में 12 रन की जरुरत।
19.2, भुवनेश्वर कुमार टू रोवमैन पॉवेल – 2 रन। यॉर्कर गेंद। पॉवेल ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेला। अश्विन दूसरे रन के लिए दौड़ गए। फील्डर ने विकेटकीपर की तरफ थ्रो किया, तब तक पॉवेल भी क्रीज में पहुंच गए। रॉयल्स अब 4 गेंदों में जीत से 10 रन दूर।
19.3, भुवनेश्वर कुमार टू रोवमैन पॉवल – 4 रन। पॉवेल का जबरदस्त चौका। ऑफ स्टंप के बाहर निचली फुलटॉस गेंद डाली। पॉवेल लेंथ भांप चुके थे। गेंद को फाइन लेग क्षेत्र में खेलकर बाउंड्री हासिल की। रॉयल्स अब जीत से 6 रन दूर, गेंदें बची 3।
19.4, भुवनेश्वर कुमार टू रोवमैन पॉवल – 2 रन। एक और ऑफ स्टंप पर शानदार यॉर्कर। पॉवेल ने लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर तेजी से दो रन लिए। इस बार बैटर्स को रन लेने में नहीं हुई तकलीफ। रॉयल्स को अब 2 गेंदों में चार रन की दरकार।
19.5, भुवनेश्वर कुमार टू रोवमैन पॉवल – 2 रन। क्या पॉवेल रन आउट हुए? नहीं वो पहुंच गए। पैड लाइन पर यॉर्कर गेंद, पॉवेल ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेला। वो दूसरा रन लेने दौड़ पड़े और क्रीज में पहुंचने के लिए डाइव लगाई। डाइव ने पॉवेल को सुरक्षित किया। आखिरी गेंद पर रॉयल्स को जीत के लिए 2 रन की जरुरत।
19.6, भुवनेश्वर कुमार टू रोवमैन पॉवल – आउट। जोरदार अपील और अंपायर ने उठाई ऊंगली। भुवनेश्वर कुमार ने हैदराबाद के लिए जीता मैच। भुवी ने मिडिल और लेग पर फुलटॉस गेंद डाली। पॉवेल शॉट खेलने गए, लेकिन चूक गए। उनके पिछले पैड पर गेंद लगी और अंपायर अनिल चौधरी ने उंगली ऊठाई। पॉवेल ने रिव्यु लिया, लेकिन कोई फायदा नहीं। अगर वो नॉट आउट भी होते तो रन नहीं लिया था। बॉल ट्रैकिंग से भी पुष्टि हुई कि पॉवेल आउट हैं।
SRH Vs RR Highlights: हैदराबाद में क्या ड्रामा हुआ। राजस्थान रॉयल्स को नहीं पता कि कहां देखें। वो नहीं जानते कि कैसे पिछडे़। हैदराबाद को नहीं पता कि उन्होंने ऐसा कैसे कर लिया। यह शानदार वापसी और ऐसी कहानी है जो आने वाली पीढ़ियों को सुनाई जरूर जाएगी। हैदराबाद ने करीबी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से मात दी। हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंचा।


3 thoughts on “SRH Vs RR Highlights: आखिरी ओवर तक पहुचे इस रोमांचक मैच मे हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से शिकस्त दी, मैच के हीरो भुवनेश्वर कुमार बनें ”