PBKS Vs CSK: पंजाब की टीम (Punjab Team) तीन मई को दोपहर दो बजे से पांच बजे तक अभ्यास करेगी। पंजाब किंग्स की टीम चार मई को भी दोपहर दो बजे से पांच बजे तक अभ्यास करेगी। इसी तरह से चेन्नई सुपर किंग (Chennai Super Kings Team) की टीम चार मई को छह बजे से नौ बजे रात तक धर्मशाला स्टेडियम (Dharmshala Stadium) में अभ्यास करेगी। पांच मई को दोनों टीमें आईपीएल (IPL) मैच खेलेंगी।
PBKS Vs CSK: पंजाब का चेन्नई से मुकाबला धर्मशाला मे होगा

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Dharamshala International Cricket Stadium) में होने वाले दोनों मैच पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम को जीतना जरूरी है। पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक दस मैच खेले हैं, जिसमें से 4 मैच जीते हैं और छह मैच हारे हैं। इसी के साथ अंक तालिका में 8 अंक के साथ सातवें नंबर पर टीम पहुंच गई है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को दोनों मैच अच्छे अंकों के साथ जीतना जरूरी हैं। पंजाब किंग्स का नेट रन रेट -0.062 है।
PBKS Vs CSK: चेन्नई अंक तालिका में 4 नंबर पर
पांच मई को पंजाब किंग्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ अपना 11वां मैच खेलेगी। जबकि पंजाब किंग्स की टीम आरसीबी के साथ नौंवा मैच 9 मई को धर्मशाला स्टेडियम में खेलेगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक दस, मैच खेले हैं और दस में से पांच जीते और पांच हारे हैं। अंक तालिका में 4 नंबर पर सीएसके है और अब तक टीम के दस अंक हैं, जबकि नेट रन रेट चेन्नई सुपर किंग्स की प्लस 0.627 है।
PBKS Vs CSK: चेन्नई के तेज गेंदबाज हैं घायल
पंजाब की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हराना चाहेगी और चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स के होम मैदान में हराकर जीतना चाहेगी। पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 1 मई को हुए मैच में पंजाब की जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं। चेन्नई के गेंदबाज दीपक चाहर मथीसा पथिराना (Deepak Chahar, Mathisa Pathirana) चोटिल हैं।
PBKS Vs CSK: शुक्रवार दोपहर पहुंच रही है चेन्नई की टीम

चेन्नई की टीम तीन मई शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचेगी। पंजाब किंग्स की टीम अपने होम ग्राउंड (Home Ground) में तीन मई को और चेन्नई की टीम (Chennai Team) चार मई को अभ्यास करेंगी। टीमों के अभ्यास शेड्यूल को एचपीसीए (HPCA) ने जारी कर दिया है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


1 thought on “PBKS Vs CSK: धर्मशाला में होगी 5 मई को चेन्नई और पंजाब की टक्कर, पंजाब को प्लेऑफ में बने रहने के लिए जीत की राह पकड़ना होगी। ”