MI Vs KKR Highlights: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले गए 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 24 रन से हराया। मिचेल स्टार्क ने गेंद से जमकर कहर बरपाते हुए चार विकेट झटके। स्टार्क ने एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाए। मुंबई की ओर से सिर्फ सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) की कुछ हद तक लड़ाई लड़ सके और उन्होंने 56 रन की शानदार पारी खेली।
MI Vs KKR Highlights: केकेआर ने की शानदार वापसी

कोलकाता टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाकर सिमट गई। कोलकाता एक समय 58 रन बनाकर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद केकेआर ने वापसी की। वेंकटेश अय्यर और मनीष पांडे ने टीम को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजों ने एक के बाद एक विकेट लेकर मुंबई की पारी को झकझोर के रख दिया। इसके बाद जब मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज क्रीज पर आए तो गेंदबाजों ने उनके पैर नहीं जमने दिए। सूर्यकुमार ने सर्वाधिक 56 रन बनाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 साल बाद पहली बार वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी। आईपीएल 2024 के 51वें मैच में कोलकाता ने मुंबई को 24 रन से हराया। मिचेल स्टार्क ने चार विकेट चटकाए। इस करारी हार के बाद हार्दिक पांड्या निराश दिखे। वहीं, मैच के बाद वह भावुक भी दिखे।
MI Vs KKR Highlights: केकेआर का सबसे महंगा खिलाड़ी चमका
MI Vs KKR Highlights: 9 मैचों में जमकर रन लुटाने के बाद आईपीएल (IPL) इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी केकेआर के लिए 10वें मैच में चमका। वानखेड़े के मैदान पर 24.75 करोड़ वाले तेज गेंदबाज ने मुंबई इंडियंस के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला। मिचेल स्टार्क ने एक ओवर में ही मैच की तस्वीर को पूरी तरह से पलटकर रख दिया। स्टार्क ने एक ओवर में मुंबई के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
MI Vs KKR Highlights: मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी का कहर
मिचेल स्टार्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने स्पेल की शुरुआत ईशान किशन (Ishan Kishan) के विकेट से की। ईशान को स्टार्क ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। हालांकि, पहले स्पेल में स्टार्क की धुनाई भी हुई और उन्होंने 2 ओवर में 23 रन खर्च किए।
स्टार्क को दूसरे स्पेल में कप्तान श्रेयस अय्यर ने 17वें ओवर में बुलाया। स्टार्क कैप्टन की उम्मीदों पर एकदम खरे उतरे और उन्होंने 17वें ओवर में टिम डेविड के खिलाफ सिर्फ 3 रन खर्च किए। इसके बाद स्टार्क पारी का 19वां ओवर डालने आए। ओवर की पहली ही गेंद को टिम डेविड ने डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार छह रन के लिए भेज दिया।
MI Vs KKR Highlights: स्टार्क ने एक ओवर में झटके तीन विकेट

हालांकि, दूसरी ही गेंद पर स्टार्क ने जोरदार वापसी की और डेविड (David) की पारी का अंत कर दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर केकेआर के तेज गेंदबाज ने पीयूष चावला (Piyush Chawla) को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी। ओवर में दो विकेट झटक चुके स्टार्क ने पांचवीं गेंद पर गेराल्ड कोएत्जी का मिडिल स्टंप उखाड़ते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Nights Raiders) की जीत पर मुहर लगा दी। स्टार्क ने एक ही ओवर में तीन विकेट झटके। 3.5 ओवर के स्पेल में स्टार्क ने 33 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटके।
MI Vs KKR Highlights: 12 साल बाद वानखेड़े में केकेआर को मिली जीत
केकेआर (KKR) ने वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस (MI) को 12 साल बाद पटखनी दी है। कोलकाता (Kolkata) ने इससे पहले इस ग्राउंड पर आखिरी जीत साल 2012 में दर्ज की थी। मुंबई (Mumbai) के खिलाफ मैच में केकेआर की ओर से मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) चार विकेट लेने वाले महज चौथे गेंदबाज बन गए हैं।


2 thoughts on “MI Vs KKR Highlights: केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया, मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाते हुए झटके चार विकेट, एक ओवर में स्टार्क ने चटकाए तीन विकेट”