Shikhar Dhawan एशियन गेम्स से शिखर धवन आउट, क्या विश्व कप 2023 में मिलेगा मौका या करियर हुआ खत्म?

Shikhar Dhawan: चयनकर्ताओं ने कहा था कि जिन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप (World Cup) 2023 की टीम में चुना जाएगा, उन्हें एशियन गेम्स (Asian Games) की टीम से बाहर रखा जाएगा। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या  Shikhar Dhawan वनडे वर्ल्ड कप (One Day World Cup) के लिए चुने जा सकते है या फिर उनका क्रिकेट करियर समाप्त हो चुका है?

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan

Shikhar Dhawan ने 2010 मे किया था इन्टर नैशनल डैब्यू

खेल का प्रकारडैब्यूअंतिम मैच
टेस्ट20132018
वन डे20102022
टी 2020112021
आईपीएल20082023

Shikhar Dhawan  एशियन गेम्स 2023 की टीम से बाहर

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan

बीसीसीआई (BCCI) ने चीन (Chin) के हांगझोऊ में होने वाले एशियन गेम्स 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। एशियन गेम्स का यह 19वां संस्करण होगा। चयनकर्ताओं ने इन खेलों के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया है। ऋतुराज के नेतृत्व में एक युवा टीम चीन की यात्रा करेगी।

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि एशियन गेम्स के लिए जाने वाली टीम के कप्तान शिखर धवन होंगे। 37 साल के धवन पिछले काफी समय से भारतीय टीम से बाहर हैं, ऐसे में उन्हें हांगझोऊ खेलों के लिए कप्तान बनाने की बात चल रही थी। एशियन गेम्स इस साल 28 सितंबर से आठ अक्तूबर के बीच खेले जाएंगे।

हालांकि, चयनकर्ताओं ने ऋतुराज को कप्तान बनाकर धवन को किनारे कर दिया। इस साल अक्तूब-नवंबर में भारत में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। चयनकर्ताओं ने कहा था कि जिन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में चुना जाएगा, उन्हें एशियन गेम्स की टीम से बाहर रखा जाएगा। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या धवन वनडे वर्ल्ड कप के लिए चुने जाएंगे या फिर उनका करियर समाप्त हो चुका है?

एशियन गेम्स का 19वां संस्करण

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम मे चयन होने के बाद से जहां ऋतुराज ट्रेंड कर रहे हैं, वहीं दूसरी और Shikhar Dhawan को लेकर भी फैंस जमकर ट्वीट कर रहे हैं। कुछ दर्शकों का यह मानना है कि धवन वर्ल्ड कप 2023 की टीम के लिए चुने जाएंगे, जबकि कुछ यह मान रहे हैं कि उनके करियर का द एंड हो चुका है। 19वें एशियन गेम्स के लिए जो टीम चुनी गई है, उसमें राहुल त्रिपाठी को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी 30 से ज्यादा उम्र का नहीं है।

राहुल त्रिपाठी अभी 32 साल के और शिवम दुबे 30 साल के हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने इस टीम को चुनकर साफ-साफ यह संदेश दे दिया है कि अब भविष्य के मद्देनजर भारतीय टीम को तैयार किया जा रहा है, जिसमें उम्रदराज खिलाड़ियों के लिए अब कोई जगह नहीं होगी। साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी कुछ ऐसी ही चौंकाने वाली टीम चुनी गई थी। ऐसे में धवन को किनारा कर दिया गया।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साई सुदर्शन।

Shikhar Dhawan की वर्ल्ड कप टीम में भी जगह मुश्किल

वहीं, दूसरी और सबके मन मे यह सवाल है उनके वर्ल्ड कप में चुने जाने की, तो यह भी मुश्किल नजर आ रहा है। क्योंकि एक टीम अपने स्क्वॉड में अधिकतम 15-16 खिलाड़ियों को चुन सकती है। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं के मन में इतने खिलाड़ी पहले से ही तय हैं। ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल, तीसरे स्थान पर विराट कोहली, चौथे स्थान पर सूर्य कुमार यादव या श्रेयस अय्यर, पांचवें स्थान पर केएल राहुल जो विकेट कीपर की भी भूमिका निभा सकते हैं,

छठे स्थान पर हार्दिक पांड्या, सातवें स्थान पर रवींद्र जडेजा, आठवें और नौवें स्थान पर अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव में से कोई एक और फिर दो तेज गेंदबाज खेल सकते हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप के लिए बैकअप के साथ भारतीय स्क्वॉड पहले से ही तैयार है।

वर्ल्ड कप के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan

जहां तक Shikhar Dhawan की बात करे तो वो एक ओपनर बल्लेबाज है यदि चयनकर्ता रोहित या शुभमन के बैकअप के तौर पर किसी को रखना चाहेंगे तो वह ईशान किशन हो सकते हैं। क्योंकि ईशान को भी एशियन गेम्स के स्क्वॉड में नहीं लिया गया है। वहीं वह विकेट कीपिंग के लिए भी बैकअप में रहेगे। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर मे संजू सैमसन बैकअप में होंगे। तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर को चुना जा सकता है।

ऐसे में चयनकर्ता एशियन गेम्स के लिए टीम चुनकर वर्ल्ड कप के लिए भारतीय खिलाड़ियों के चयन को लगभग स्पष्ट कर दिया है, जिसमें धवन की कोई जगह नहीं बन रही है। यानी चयनकर्ताओं ने उन्हें साफ संकेत दे दिए हैं कि अब वह भविष्य की टीम की ओर देख रहे हैं, जिसमें सीनियर खिलाड़ियों की कोई जगह नहीं है।

वर्ल्ड कप के लिए ये हो सकती है भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर,हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।

स्टैंडबाय में ये खिलाड़ी हो सकते हैं: दीपक चाहर, ईशान किशन, उमरान मलिक, अक्षर पटेल।

Shikhar Dhawan भारत के लिए 6 टूर्नामेंट्स खेल चुके है

यह भी देखें: Rahul Dravid बीच सड़क पर राहुल द्रविड़ ने ऐसा क्या किया, जिस पर है शर्मिंदा, मां को अफसोस है?

  Shikhar Dhawan  का इन्टर नैशनल करिअर

खेल का प्रकारमैचरनबेस्टऔसतशतकअर्धशतक 
टेस्ट34231519040.6175 
वन डे167679314344.111739 
टी 206817599227.9201 

Shikhar Dhawan से चयनकर्ताओं ने इस बारे में कोई बात की है या फिर नहीं, इस तरह की अभी तक कोई भी ऐसी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि चयनकर्ता किसी ऐसे सीनियर खिलाड़ी के भविष्य को तय करने से पहले उससे बात करते हैं।

धवन साल 2011 वर्ल्ड कप के बाद से 6 आईसीसी टूर्नामेंट्स (टी20 वर्ल्ड कप- 2014, 2016; वनडे वर्ल्ड कप- 2015, 2019; चैंपियंस ट्रॉफी 2013, 2017) इन सभी बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी रह चुके हैं और करीब- करीब इन सभी टूर्नामेंट्स में उन्होंने बल्ले से खूब रन बनाए थे।

साल 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत में उनकी विशेष भूमिका रही। वहीं, 2015 वनडे वर्ल्ड और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भी धवन ने खूब रन बनाए थे। इसके बाद 2021 में धवन को भारत की सेकंड स्ट्रीम का कप्तान बनाया गया था, जिसने श्रीलंका (Sri Lanka) का दौरा किया था। फिर कई बार वह भारतीय टीम के दूसरे दौरे पर सिमित ओवर क्रिकेट में कमान संभाली।

Shikhar Dhawan  2022 में अंतिम बार मैदान पर उतरे थे

Shikhar Dhawan

2022 में धवन आखिरी बार भारतीय टीम की जर्सी में मैदान पर उतरे थे। बांग्लादेश ( Bangladesh) के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में 18 रन बनाए थे। इस सीरीज में फ्लॉप होने के बाद धवन की वनडे टीम में वापसी नहीं हुई। इसके बाद एक बार Shikhar Dhawan से भारतीय टीम में चयन को लेकर सवाल भी पूछे गए थे, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि शुभमन गिल टीम इंडिया में जगह डिजर्व करते हैं।

Shikhar Dhawan ने साल 2022 में 22 वनडे में 34.40 की औसत से 688 रन बनाए थे, जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 2020 में उन्होंने छह वनडे में 58 की औसत से 290 रन और 2021 में छह वनडे में 59.40 की औसत से 297 रन बनाए थे। 2020-2021 दोनों साल उन्होंने तीन-तीन अर्धशतक जड़े। धवन ने ओवरऑल वनडे करियर में 167 मैचों में 44.11 की औसत से 6793 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ ही कुकिंग का शौक रखने वाले कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Shikhar Dhawan  पिछले काफी समय से नहीं खेल रहे टी20-टेस्ट

टी20 और टेस्ट मे धवन को बहुत पहले से ही मौका नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने टीम इंडिया की और से आखिरी टी20 जुलाई 2021 मे और अंतिम टेस्ट सितंबर 2018 में खेला था। टीम इंडिया के लिए खेलते हुए धवन ने 68 टी20 मैच में 27.92 की औसत से और 126.36 के स्ट्राइक रेट से कुल 1759 रन बनाए थे। इसमें 11 अर्धशतक भी शामिल है। वहीं, 34 टेस्ट में उन्होंने 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए। इनमें सात शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।

Shikhar Dhawan ने अपने टेस्ट डेब्यू मे ही 187 रन की बेमिसाल पारी खेल कर दर्शकों का दिल जीत लिया था।  टीम इंडिया को एशियन गेम्स में भी टी20 का फॉर्मेट खेलना है, शायद इसी कारण से चयनकर्ताओं ने धवन को अपने स्क्वॉड में कोई जगह नहीं दी। हालांकि, वनडे वर्ल्ड कप के लिए अब तक टीम का चयन नहीं हुआ है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें मौका दिया जाता है या नहीं। बहरहाल इसकी संभावना बेहद कम है।

1 thought on “Shikhar Dhawan एशियन गेम्स से शिखर धवन आउट, क्या विश्व कप 2023 में मिलेगा मौका या करियर हुआ खत्म?”

Leave a Comment