WI Vs IND: भारत और वेस्टइंडीज (India And West indies ) के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन (Port Of Spain) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट (WI Vs IND) मैच के चौथे दिन भारतीय टीम के बनाए हुए 438 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम पहली पारी में 255 रन बनाकर ऑल आउट हुई। भारत (India) को 183 रनों की विशाल बढ़त मिली और दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 24 ओवर में ही भारतीय टीम ने 181/2 का स्कोर बनाकर पारी घोषित की और वेस्टइंडीज (WI) टीम को जीत के लिए 365 रनों का एक कठिन सा लक्ष्य दिया।

WI Vs IND: दूसरे टेस्ट के चौथे दिन खेल खत्म
चौथे दिन खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 32 ओवर में 76/2 का स्कोर बना लिया था और उन्हें आखिरी दिन जीत के लिए 289 रनों की जरूरत है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम इस टेस्ट मैच की सीरीज की जीत से अभी आठ विकेट दूर है।
WI Vs IND: दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का पहला सत्र
तीसरे दिन के स्कोर 229/5 से आगे खेलते हुए वेस्टइंडीज की टीम 115.4 ओवर में 255 रनों पर सिमट गई। चौथे दिन मेजबानों ने 7.4 ओवर में केवल 26 रनों के अंदर बचे हुए 5 विकेट खो दिए। दिन के पहले ही ओवर में मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने एलिक अथानाज़े (37) को आउट किया। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने बचे हुए चार विकेट लेकर वेस्ट इंडीज की हालत पतली कर दी। सिराज ने टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार पारी में 5 विकेट लिए।

WI Vs IND: दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत एकदम धमाकेदार
दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत एकदम धमाकेदार रही और इन्होंने महज 5.3 ओवर में ही 50 रन बना लिए थे। रोहित शर्मा ने मात्र 35 गेंदों में अपना 16वां टेस्ट अर्धशतक बनाया और 12वें ओवर में 98 के स्कोर पर वह 44 गेंदों में 57 रनों की तेज़ पारी खेलकर आउट हो गये। रोहित के आउट होने के तुरंत बाद की बारिश का दौर चालू हो गया और फिर इसी कारण से समय से पहले लंच लेने का फैसला लिया गया। पहला सत्र खत्म होने के समय यशस्वी जायसवाल 37 और शुभमन गिल खाता खोले बिना नाबाद थे

WI Vs IND: दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का दूसरा सत्र
WI Vs IND: लंच के बाद बारिश की वजह से दूसरा सत्र थोड़ी विलंब से शुरू हुआ लेकिन सिर्फ 3 ओवर के बाद फिर से बारिश आ गई और उसके बाद पूरे सत्र में एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका। भारतीय टीम ने केवल 12.2 ओवर में 100 का आंकड़ा पार किया, जो एक पारी में सबसे तेज़ 100 रनों का नया विश्व रिकॉर्ड है।
13वें ओवर में ही 102 के स्कोर पर जोमेल वैरिकन ने यशस्वी जायसवाल (30 गेंद 38) को आउट करके भारत का दूसरा विकेट गिराया। मैच रुकने के समय भारत का स्कोर 15 ओवर में 118/2 था और शुभमन गिल 10 एवं इशान किशन 8 रन बनाकर नाबाद थे।
WI Vs IND: दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का तीसरा सत्र
चाय के बाद टीम इंडिया ने 24 ओवर में 181/2 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। इशान किशन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 33 गेंदों में अपनी पहली टेस्ट मैच मे हाफ सेंचुरी पूरी की और वह 34 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद लौटे, उन्होंने शुभमन गिल (29*) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की फटाफट पार्टनरशिप निभाई।

WI Vs IND:विंडीज टीम ने शुरुआत धीमी
इस बड़े से स्कोर के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी विंडीज टीम ने शुरुआत धीमी और संभली हुई की, लेकिन 18वें ओवर में 38 के स्कोर पर क्रेग ब्रैथवेट (28) और 20वें ओवर में 44 के स्कोर पर किर्क मैकेंजी (0) को आउट करके रविचंद्रन अश्विन ने मेजबानों को संकट मे डाल दिया। हालाँकि इसके बाद विंडीज़ टीम की तरफ से तेजनारायण चंद्रपॉल (24*) और जर्मेन ब्लैकवुड (20*) ने टीम को चौथे दिन और कोई नुकसान नहीं होने दिया।
अब देखना यह है कि आखिरी दिन क्या बारिश टीम इंडिया को जीतने का अवसर देती है या फिर वेस्टइंडीज की टीम कोई चमत्कार कर पाएगी?

