RCB Vs SRH Highlights: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले गए 30वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunraisers Hyderabad) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को 25 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम (Hyderabad Team) ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन लगाए। इसके जवाब में आरसीबी (RCB) ने 262 रन बनाए।
दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर 83 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला सके। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और आरसीबी के मैच में बने अनगित रिकॉर्ड्स बना डालें। एसआरएच ने खड़ा किया आईपीएल इतिहास (IPL History) का सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया था।
RCB Vs SRH Highlights: मैच हारने के बावजूद आरसीबी ने रचा इतिहास

RCB Vs SRH Highlights: चिन्नास्वामी (Chinnaswami) के मैदान पर टी-20 क्रिकेट इतिहास का सबसे गजब का मुकाबला खेला गया। चौके-छक्कों की नॉन स्टॉप बारिश हुई और रनों का अंबार लगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 287 रन लगाए, जो इस लीग का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। 288 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने भी जोरदार पलटवार किया। जीत तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पक्ष में नहीं आई, लेकिन टीम ने 262 रन जरूर बना डाले।
RCB Vs SRH Highlights: एक मैच में बने सबसे ज्यादा रन
टी-20 क्रिकेट के एक मैच में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी (RCB vs SRH) के बीच खेले गए मुकाबले के नाम हो गया है। एसआरएच ने पहले बैटिंग करते हुए 287 रन जड़े, तो आरसीबी ने भी 262 रन बना डाले। यानी दोनों पारियों को मिलाकर कुल इस मुकाबले में 549 रन बने। इससे पहले आईपीएल 2024 में ही हैदराबाद और मुंबई (Mumbai) के बीच खेले गए मैच में 523 रन बने थे।
RCB Vs SRH Highlights: चौके-छक्कों की हुई बरसात
सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले में कुल 81 बाउंड्री लगी। हैदराबाद और बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने मिलकर 43 चौके जमाए, तो गेंद को 38 बार हवाई यात्रा पर छह रन के लिए भेजा। इससे पहले वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका (West Indies And South Africa) के बीच खेले गए मुकाबले में 81 बाउंड्री लगी थीं।
RCB Vs SRH Highlights: आरसीबी ने रचा इतिहास

भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाजों ने धमाल मचाते हुए इतिहास रच डाला है। एक टी-20 क्रिकेट मैच में रनों का पीछा करते हुए 250 से ज्यादा रन बनाने वाली आरसीबी दुनिया की पहली टीम बन गई है।
RCB Vs SRH Highlights: दिनेश कार्तिक की कमाल की धांसू पारी
दिनेश कार्तिक ने आरसीबी की ओर से आखिर तक लड़ाई लड़ी। कार्तिक ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर 83 रन की यादगार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान कार्तिक ने 5 चौके और सात छक्के जमाए। हालांकि, कार्तिक टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।


1 thought on “RCB Vs SRH Highlights: चौके- छक्के की बारिश मे सरोवर हुआ चिन्नास्वामी स्टेडियम, टी-20 क्रिकेट मे बना सबसे बड़ा रिकॉर्ड, SRH ने RCB को 25 रन से हराया ”