RCB Vs RR Highlights: राजस्‍थान ने एलिमिनेटर मैच में Best आरसीबी को 4 विकेट से हराया, RCB का IPL 2024 सफर समाप्‍त, मैच की टर्निंग प्‍वाइंट दो गेंदे रही।   

RCB Vs RR Highlights: आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है। 24 मई को क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से राजस्थान का सामना होगा। मैच हारने के बाद फाफ डु प्लेसिस ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इम्पैक्ट रूल के चलते स्कोर डिफेंड करना मुश्किल है।

RCB Vs RR Highlights: आरआर ने दी आरसीबी को मात  

पिछले छह मैच में छह जीत के साथ आरसीबी ने कमाल तरीके से प्लेऑफ में जगह बनाई थी। हालांकि, एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान ने गजब का खेल दिखाया। भले ही उन्होंने फील्डिंग में कुछ गलतियां की, लेकिन उनके गेंदबाजों ने बेंगलुरु को ऐसे स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया, जहां से यह मैच राजस्थान की टीम से दूर चला जाता।

RCB Vs RR Highlights: आरसीबी की खराब फील्डिंग

वहीं, आरसीबी की तरफ से खराब फील्डिंग देखने को मिली। मैक्सवेल ने टॉम कोहलर कैडमोर का आसान सा कैच छोड़ दिया। साथ ही कई मौकों पर बाउंड्री छोड़ी। हालांकि, इन सब के बावजूद कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने खिलाड़ियों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि टीम ने जिस तरीके से संघर्ष किया वह तारीफ के योग्य है। सभी ने अपना बेस्ट दिया।

यह भी देखें: KKR mentor Gautam Gambhir ने बताया कि चयनकर्ता के पैर नहीं छूने से उन्‍होंने क्‍या भुगता है? अच्‍छे परिवार के होने के कारण उन्‍हें काफी ताने सुनने पड़े। IPL 2024 मे  KKR के मेंटर गंभीर।    

RCB Vs RR Highlights: फाफ ने टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की

RCB Vs RR Highlights:
RCB Vs RR Highlights:

फाफ ने कहा, बहुत सी टीमों ने 9 में से 1 के बाद रुक गए थे, लेकिन हमने यह सुनिश्चित किया कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ दें और इस तरह से वापसी करें कि सभी चौंक जाएं। हमने 8 मैच में 7 गंवा दिए थे। इसके बावजूद साहस के साथ वापसी की, इसके लिए टीम को तारीफ के काबिल है। हम पहले प्लेऑफ में नहीं थे, इसके बावजूद आज की रात खास है।

RCB Vs RR Highlights: फाफ ने इंम्पैक्ट प्लेयर रूल पर उठाए सवाल

फाफ ने आगे कहा, जब हमने देखा कि मैदान पर बहुत ज्यादा ओस है तो हमें लगा कि हमने 20 रन कम बनाए हैं। इस पिच पर 180 का स्कोर अच्छा स्कोर होता। शुरुआत में गेंद स्विंग भी कर रही थी। हालांकि, इम्पैक्ट प्लेयर के नए नियम के साथ इस स्कोर को डिफेंड करना कठिन था। पिछले छह में से छह मैच जीत कर हमने बढ़िया वापसी की थी। आज हमने बल्लेबाजी में उस तरह का स्पेशल प्रदर्शन नहीं किया।

RCB Vs RR Highlights: दो गेंदों मे पलटा आरसीबी का खेल

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लगातार छह मैच जीतने के सिलसिले पर रोक लगा दी। राजस्‍थान ने बेंगलुरु को एक ओवर शेष रहते 4 विकेट से मात देकर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। आरसीबी की टीम मैच में एक समय बड़े स्‍कोर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन केवल दो गेंदों में सबकुछ पलट गया।

यह भी देखें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

RCB Vs RR Highlights: ये रहा मैच का हाल

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बुधवार को जीत की पटरी पर वापसी की और आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक ओवर शेष रहते चार विकेट से हरा दिया। आरसीबी के लगातार छह मैच जीतकर प्‍लेऑफ में पहुंचने का सिलसिला यही रुक गया। फाफ डू प्‍लेसी के नेतृत्‍व वाली आरसीबी आईपीएल 2024 से बाहर हुई।

नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन बनाए। जवाब में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। मौजूदा सीजन को देखते हुए माना जा रहा है कि आरसीबी ने कम स्‍कोर बनाया। उसके मजबूत बल्‍लेबाजी क्रम को देखते हुए 200 पार के स्‍कोर की अपेक्षा की जा रही थी।

RCB Vs RR Highlights: ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाजों ने कराई किरकिरी

एक समय लग भी रहा था कि आरसीबी की टीम बड़ा स्‍कोर बना लेगी। कैमरन ग्रीन (27) और रजत पाटीदार (34) तेजी से रन बना रहे थे। मगर रविचंद्रन अश्विन की दो गेंदों ने पूरे मैच का रुख पलट दिया। पारी का 13वां ओवर कर रहे अश्विन ने तीसरी और चौथी गेंद पर क्रमश: कैमरन ग्रीन व ग्‍लेन मैक्‍सवेल को शिकार बनाया।

अश्विन ने पहले कैमरन ग्रीन को रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच आउट कराया। अगली ही गेंद पर उन्‍होंने ग्‍लेन मैक्‍सवेल को लांग ऑन पर जुरैल के हाथों कैच आउट कराया। 97 रन के स्‍कोर पर आरसीबी ने लगातार दो विकेट गंवाए और वो दबाव में आ गई। अश्विन की दो गेंदों को ही मैच का टर्निंग प्‍वाइंट माना जा रहा है।

RCB Vs RR Highlights: राजस्‍थान के गेंदबाजों ने दिखाया जलवा

इसके बाद आरसीबी के बल्‍लेबाजों ने बड़ा स्‍कोर बनाने की कोशिश जरूर की, लेकिन राजस्‍थानी गेंदबाजों के सामने उनकी एक नहीं चली। संजू सैमसन की कप्‍तानी की तारीफ करनी होगी। उन्‍होंने 5 गेंदबाजों को आजमाया और सभी ने विकेट लिए। आवेश खान ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट झटके। रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट चटकाए। युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा और ट्रेंट बोल्‍ट को एक-एक सफलता मिली।

Leave a Comment