Dinesh Karthik Retirement: दिनेश कार्तिक ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ खेले गए मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, कि मैं सचमुच चाहता हूं कि ऐसा न हो क्योंकि प्लेऑफ (Playoff) में कुछ मैच चेपॉक (Chepauk) में होने हैं अगर मैं प्लेऑफ खेलने के लिए वापस आता हूं तो वह आखिरी हो सकता है नहीं तो मुझे लगता है कि यही आखिरी हो सकता है। हालांकि आरसीबी (RCB) ने चेन्नई (Chennai) के खिलाफ मैच जीत लिया था। कार्तिक ने 257 आईपीएल मैच (IPL Match) में 4842 रन बनाए हैं।
Dinesh Karthik Retirement: अहमदाबाद में मैच के बाद कार्तिक को आरसीबी के साथियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
Dinesh Karthik Retirement: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के एलिमिनेटर (Eliminator) मुकाबले में आरसीबी की हार के बाद टीम का सफर समाप्त हो गया। इसके साथ ही विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Wicket keeper batsman Dinesh Karthik) ने भी आईपीएल (IPL) से संन्यास की तैयारी कर ली है। चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान ही दिनेश कार्तिक ने इसकी पुष्टी कर दी थी। मैच के बाद उन्हें साथी खिलाड़ियों से गार्ड ऑफ ऑनर (guard of Honour ) मिला। उन्होंने अपने दस्ताने उतारकर अभिवादन स्वीकार किया।
Dinesh Karthik Retirement: राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम (RR Team) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम (RCB Team) को 4 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी टीम ने 172 रन बनाए थे। टीम की तरफ से रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने अपने आखिरी आईपीएल मुकाबले में 11 रन की पारी खेली।
Dinesh Karthik Retirement: ऐसा रहा है आईपीएल करियर

दिनेश कार्तिक ने साल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स ( दिल्ली कैपिटल्स) के साथ आईपीएल करियर शुरू किया था। साल 2010 तक दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ अपने कार्यकाल के बाद वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स, 2011), मुंबई इंडियंस (MI) (2012-13), 2014 में फिर से दिल्ली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) (2015), गुजरात लायंस (2016-17), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) (2018-21) के साथ जुड़े। साल 2022 में वह वापस आरसीबी में शामिल हो गए।
Dinesh Karthik Retirement: साल 2013 में जीती है आईपीएल ट्रॉफी
दिनेश कार्तिक ने साल 2013 में मुंबई (Mumbai) में रहते हुए आईपीएल खिताब भी जीता था, जो उनका आज तक का एकमात्र आईपीएल खिताब है। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Nights Raiders) की टीम को अपनी कप्तानी के दौरान प्लेऑफ में भी पहुंचाया था। दिनेश कार्तिक ने 257 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान 135.36 की स्ट्राइक रेट से 4842 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 97 रन रहा है।

