KKR mentor Gautam Gambhir ने बताया कि चयनकर्ता के पैर नहीं छूने से उन्‍होंने क्‍या भुगता है? अच्‍छे परिवार के होने के कारण उन्‍हें काफी ताने सुनने पड़े। IPL 2024 मे  KKR के मेंटर गंभीर।    

KKR mentor Gautam Gambhir: भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर (Former Indian Team Opener Gautam Gambhir) ने अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। गंभीर ने बताया कि जब वो बड़े हो रहे थे तब टीम में केवल इसलिए जगह नहीं मिली थी क्‍योंकि उन्‍होंने चयनकर्ता के पैर नहीं छुए थे। गंभीर ने साथ ही यह भी बताया कि उन्‍हें कई लोग सलाह देते थे कि अच्‍छे परिवार के हो तो क्रिकेट खेलने की जरुरत नहीं है।

KKR mentor Gautam Gambhir ने अपने करियर की कड़वी सच्चाई बताई

KKR mentor Gautam Gambhir: हर क्रिकेटर के करिअर मे एक बुरा समय भी होता है, जिसे सभी खिलाड़ी स्‍वीकार भी करते हैं। मगर कोई खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद बुरा समय झेले तो इसके बारे में क्‍या ही कहेंगे। भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का करियर शानदार रहा, लेकिन उन्‍होंने भी काफी बुरी चीजों का सामना किया है। गंभीर ने रविचंद्रन अश्विन के शो पर अपने करियर से जुड़ा बड़ा खुलासा किया।

यह भी देखें: IPL 2024 Australia: ऑस्ट्रेलिया के युवा Power Full खिलाड़ी जैक फ्रेजर मैकगर्क को आईपीएल 2024 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स की तरफ से तूफानी प्रदर्शन करने का क्या बड़ा इनाम मिला?

KKR mentor Gautam Gambhir: गंभीर ने अपने आप से क्या वादा किया?

गंभीर ने बताया कि जब वो बड़े हो रहे थे तब सेलेक्‍टर के पैर नहीं छुए तो टीम से बाहर हो गए। अश्विन (Ashwin) के यूट्यूब शो कुट्टी स्‍टोरीज (youtube show kutty stories) पर बातचीत करते हुए गंभीर ने कहा, ”जब मैं बड़ा हो रहा था, शायद 12 या 13 साल का था। तब मैंने पहली बार अंडर-14 टूर्नामेंट (Under-14 Tournament) के लिए ट्रायल दिए, लेकिन चयन नहीं हुआ क्‍योंकि मैंने सेलेक्‍टर के पैर नहीं छुए थे। तब से मैंने अपने आप से वादा किया कि मैं किसी के पैर नहीं छुउंगा और न किसी को अपने पैर छूने दूंगा।”

KKR mentor Gautam Gambhir: परिवार को बार-बार बीच मे लाया गया

गौतम गंभीर ने बताया कि जब भी उनका प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा तो परिवार का जिक्र करके उन पर अलग तरह का दबाव बनाया गया। गंभीर ने कहा, ”मुझे याद है। मेरे करियर में जब भी मेरा प्रदर्शन अच्‍छा नहीं होता तो लोग कहते कि तुम अच्‍छे परिवार के हो। तुम्‍हें क्रिकेट खेलने की जरुरत नहीं। तुम्‍हारे पास कई विकल्‍प हैं। तुम पिता के बिजनेस से जुड़ जाओ।”

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

KKR mentor Gautam Gambhir: मैं सोच को हराना चाहता

था

KKR mentor Gautam Gambhir
KKR mentor Gautam Gambhir

उन्‍होंने साथ ही कहा, ”यही सबसे बड़ा विचार बनकर मेरे सिर पर लटकता था। लोगों को एहसास नहीं कि उनसे ज्‍यादा यह मुझे चाहिए था। मैं सोच को हराना चाहता था। जब मैं ऐसा कर पाया तो अन्‍य किसी सोच से मैं परेशान नहीं हुआ। मेरी जिंदगी में सबसे कड़े अनुमान को हराने की सोच यह थी कि मैं अपने लिए इसे कड़ा नहीं बनाऊं बल्कि अन्‍य लोगों के लिए मुश्किल बनाना चाहता था।”

KKR mentor Gautam Gambhir: केकेआर से तीसरे खिताब की उम्‍मीद

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि गौतम गंभीर इस समय आईपीएल 2024 (IPL 2024) में कोलकाता नाइटराइडर्स के मेंटर (Kolkata Nights Raiders Mentor) बने हुए हैं। गंभीर के मार्गदर्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम (KKR Team) ने इतिहास रचते हुए प्‍वाइंट्स टेबल (Point Table) में शीर्ष स्‍थान हासिल किया।

केकेआर की टीम मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (Sun Raisers Hyderabad) के खिलाफ पहले क्‍वालीफायर में हिस्‍सा लेगी। केकेआर की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंचने की होगी।

Leave a Comment