Asia Games के लिए चीन में तैयार हुआ क्रिकेट स्टेडियम, यहां देखें तस्वीर

Asia Games : एशियाई खेलों मे क्रिकेट टूर्नामेंट (cricket Tournament) के लिए चीन (China) में एक नया क्रिकेट स्टेडियम (Cricket Stadium) बनाया जा रहा है। भारतीय टीम 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन में क्रिकेट मैच खेलेगी।

 

Asia Games मे भारतीय टीम की घोषणा

Asia Games
Asia Games

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये साल बहुत ही खास होने वाला है। टीम इंडिया (Team India) को साल 2023 में कई बड़े टूर्नामेंट में भाग लेना है। इन टूर्नामेंट्स में एशिया कप, (Asia Cup) वर्ल्ड कप (World Cup0 और एशियन गेम्स (Asian Games) का नाम भी शामिल है। भारतीय टीम (Indian Team) इन सब के लिए बहुत जोर शोर से मेहनत कर रही है। टीम इंडिया (Team India) ने इन तीन टूर्नामेंट में से एक टूर्नामेंट के लिए अपने खिलाड़ियों की घोषणा भी कर दी है। एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्क्वॉड सामने आ चुका है।

बीसीसीआई (BCCI) ने शुक्रवार को Asia Games के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था। इस टीम में सिर्फ युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं टीम इंडिया की कप्तानी भी एक युवा खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gayakwad) के हाथो में सौपी गई है। भारत को इस टूर्नामेंट के लिए चीन देश का सफर करना है। दरअसल एशियन गेम्स 2023 इस बार चीन में खेला जाएगा।

यह भी देखें: Rahul Dravid बीच सड़क पर राहुल द्रविड़ ने ऐसा क्या किया, जिस पर है शर्मिंदा, मां को अफसोस है?

Asia Games  मे टीम इंडिया के लिए चीन में बना क्रिकेट स्टेडियम

Asia Games
Asia Games

एशियन गेम्स के लिए चीन में काफी तेजी से तैयारियां की जा रही है। इस टूर्नामेंट में 28 सितंबर 2023 से लेकर 8 अक्टूबर 2023 तक क्रिकेट मैचों का आयोजन किया जाएगा। जहां एशिया की कई बड़ी से लेकर छोटी टीमें तक हिस्सा लेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में सीधा क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी। दरअसल चीन में क्रिकेट एक पॉपुलर गेम नहीं है। यही कारण है कि वहां पर इस खेल के लिए कोई स्टेडियम नहीं था।

लेकिन अब Asia Games के लिए वहां पर क्रिकेट के मैदान को तैयार किया जा रहा है। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। टीम इंडिया भी एशियन गेम्स के लिए इसी स्टेडियम में अपने सभी मुकाबले खेलेगी। आपको बता दें कि पुरुष टीम के साथ-साथ महिला टीम भी एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी। महिला टीम का भी ऐलान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट लाइव के समय अगर आप कुछ अच्छा खाते है तो इन नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Asia Games  में टीम इंडिया का पूरा स्क्वॉड

Asia Games
Asia Games

टीम इंडिया (महिला): हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बरेड्डी।

टीम इंडिया (पुरुष): रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय: दीपक हुडा, साई सुदर्शन, यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर।

1 thought on “Asia Games के लिए चीन में तैयार हुआ क्रिकेट स्टेडियम, यहां देखें तस्वीर”

Leave a Comment