Quinton de Kock: क्विंटन डी कॉक वर्ल्ड कप (World Cup) के इतिहास में 500 रन बनाने वाले पहले साउथ अफ्रीका (South Africa) के बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने साल 2007 वर्ल्ड कप (2007WC) में जैक्स कैलिस (jacques calis) के बनाए गए 485 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
Quinton de Kock: WC2023 मे न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चौथा शतक

क्विंटन डी कॉक ने न्यूजीलैंड (NZ) के विरुद्द 116 गेंदों मे 10 चौकों और 3 छक्कों के सहारे 114 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक ने अभी तक WC2023 मे 7 मैच की 7 पारियों मे 77.86 की एवरेज के साथ 545 रन बना लिए है। जिसमे उन्होंने शानदार 4 शतक लगाए हैं।
Quinton de Kock: डिकॉक का कारनामा
क्विंटन डी कॉक ने बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज करीब 48 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 18 छक्के लगाने का भी कारनामा करके दिखाया है। क्विंटन डी कॉक किसी भी वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेट कीपर बल्लेबाज भी बन गए हैं।
Quinton de Kock: WC मे 4 शतक लगाने वाले डिकॉक तीसरे खिलाड़ी

वर्ल्ड कप के इतिहास में 4 शतक लगाने वाले क्विंटन डी कॉक केवल तीसरे खिलाड़ी हैं। इस वर्ल्ड कप में सबसे पहले 500 रनों का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज भी क्विंटन डी कॉक हैं। किसी वर्ल्ड कप में पहली 7 परियों के बाद कोई बल्लेबाज इतने रन नहीं बन सका, जितने क्विंटन डी कॉक ने इस बार बना दिए हैं।
Quinton de Kock: द मैन द मिथ द लीजेंड।

साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 4 विकेट खोकर 357 रन बनाए, इसके जवाब में न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम 35.3 ओवर में 167 रन पर ही सिमट गई। और इस तरह कीवी टीम 190 रन से मैच हार गई। पुणे (Pune) के स्टेडियम (Stadium) में दर्शकों के हाथ में पोस्टर थे, जिनमें से एक 30 वर्षीय क्रिकेट प्रेमी द्वारा क्विंटन डी कॉक से संन्यास ना लेने की अपील की जा रही थी। हालांकि डी कॉक ने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि विश्व कप (WC) के बाद वह एक दिवसीय क्रिकेट (One Day Cricket) नहीं खेलेंगे।


1 thought on “Quinton de Kock: World Cup 2023 मे डिकॉक का चौथा शतक, वर्ल्ड कप इतिहास में 500 रन बनाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बने डिकॉक”