IND Vs SL WC2023: Mohammed Shami की घातक गेंदबाजी के आगे बेबस श्रीलंकाई टीम, शमी ने 5 विकेट लेकर किसको इशारा किया, Gill ने खोला राज

IND Vs SL WC2023: भारतीय टीम (Indian Team) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 (WC2023) में अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों के आगे कहर ढा रहे हैं। श्रीलंकाई टीम के विरुद्द खेले गए मैच में उन्होंने 5 ओवर में मात्र 18 रन देकर 5 विकेट निकाले और भारत (India)की जीत मे अपनी अहम भूमिका निभाई। 5 विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी ने गेंद को सिर पर लगाते हुए ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा किया था।

5 विकेट लेने के बाद वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में छठे पायदान पर पहुंच गए। वहीं मैच के बाद उन्होंने ऐसा जश्न बनाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। किसी की भी समझ मे नहीं आया कि शमी किसकी ओर इशारा कर रहे हैं।

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि 5 विकेट लेने के बाद शमी ने गेंद को अपने सिर पर लगाते हुए ड्रेसिंग रूम में इशारा किया था, लेकिन किसी को समझ नहीं आया ये जेस्चर किसके लिए और क्यों किया था। हालांकि, मैच के बाद सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने इसका खुलासा कर दिया है।

यह भी देखें: IND Vs SL: World Cup 2023 मे टीम इंडिया ने श्रीलंका को बुरी तरह शिकस्त दी, भारतीय टीम सेमीफाइनल मे अपनी जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। तेज गेंदबाजी की तिकड़ी ने घातक गेंदबाजी की।  

IND Vs SL WC2023: हार्दिक के चोटिल होने पर शमी की हुई थी एंट्री

दरअसल, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को विश्व कप 2023 के शुरूआती मैचों में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया था, लेकिन जैसे ही हार्दिक पांड्या चोटिल हुए तो उनकी प्लेइंग 11 में एंट्री हो गई और एंट्री करते ही उन्होंने अपनी काबिलियत का नजारा पेश कर दिया।

IND Vs SL WC2023:शमी WC मे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

IND Vs SL:
IND Vs SL WC2023:

शमी ने श्रीलंका (Sri Lanka) के विरुद्द 5 विकेट लेते ही कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। मोहम्मद शमी विश्व कप (WC) में भारत (IND) के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक 45 विकेट ले लिए हैं। उन्होंने इस दौरान पूर्व दिग्गज जहीर खान (44) और जवागल श्रीनाथ (44) विकेट का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs SL WC2023:शमी सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज

IND Vs SL WC2023:
IND Vs SL WC2023:

इसके साथ ही शमी भारत के लिए सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने चार बार यह कमाल किया। वहीं, जवागल और हरभजन सिंह ने 3-3 बार ऐसा किया। साथ ही विश्व कप में तीन बार 5 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी इकलौते भारतीय हैं।

IND Vs SL WC2023:शमी के इशारे का राज गिल ने खोला

श्रीलंका (Ind vs SL) के विरुद्द 5 विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी ने मैदान पर अलग तरीके से जश्न किया। उन्होंने गेंद को सिर पर लगाया और सिर पर हाथ रखकर ड्रेसिंग रूप की तरफ इशारा किया। इस बीच भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल ने बताया कि मोहम्मद शमी ने ये जेस्चर भारतीय गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे के लिए किया था।

IND Vs SL WC2023: भारत की शानदार जीत

IND Vs SL:
IND Vs SL WC2023:

इस मैच मे पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने श्रीलंका को 358 रनों का लक्ष्य दिया। गिल और विराट की अर्धशतकीय पारियों के बाद श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 82 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। श्रीलंकाई टीम 19.4 ओवर में 55 रन पर ढेर हो गई और भारत ने 302 रन से जीत हासिल की।

IND Vs SL WC2023: WC2023 मे भारत टॉप पर

इस जीत के साथ ही भारत सात मैच में सात जीत के सहारे 14 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया, जबकि श्रीलंका  7 मैचों का सामना करते हुए सिर्फ चार अंक के साथ ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया है।

1 thought on “IND Vs SL WC2023: Mohammed Shami की घातक गेंदबाजी के आगे बेबस श्रीलंकाई टीम, शमी ने 5 विकेट लेकर किसको इशारा किया, Gill ने खोला राज”

Leave a Comment