IND Vs SL: भारतीय टीम (Indian Team) की टक्कर आज मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम मे श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम से होगी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम के इस समय हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं टीम इंडिया (Team India) ने अभी तक वर्ल्ड कप 2023 (WC2023) के अपने सभी मैच जीते हैं। वहीं दूसरी और श्रीलंका की टीम अपने चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से परेशान हैं हालांकि उसके लिए सेमीफाइनल की राह बहुत ही कठिन है। भारतीय टीम आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।
IND Vs SL: ICC World Cup 2023 में भारतीय टीम की टक्कर आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे श्रीलंका से होगी। टूर्नामेंट के अपने अभी तक के सभी छह मैच जीतने वाली रोहित ब्रिगेड की कोशिश लगातार सातवीं जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने की होगी। वहीं, कुसल मेंडिस की कप्तानी वाली श्रीलंका की टीम को अपने शेष सभी मैच जीतना जरूरी हैं।
IND Vs SL: कैसी है वानखेड़े की पिच?

भारत और श्रीलंका (IND Vs SL) के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। वानखेड़े की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। मुंबई के इस मैदान पर चौके-छक्कों की जमकर बारिश होती है। पिच में उछाल होने के कारण गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आती है और रन बनाना बहुत सरल होता है।
वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक इस मैदान पर दो मैच खेले गए जिसमे साउथ अफ्रीका (South Africa) की टीम ने पहले मैच में 399 रन बनाए थे, तो वही दूसरे मैच में टीम ने 382 रन बनाए थे। इस प्रकार इन आंकड़ों के नजरिए से इस पिच से बल्लेबाजों को बहुत मदद मिलती है।
IND Vs SL: क्या कहते हैं आंकड़े?
IND Vs SL: वानखेड़े के मैदान ने अभी तक वनडे क्रिकेट में कुल 31 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 16 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, 15 मैचों में चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। यानी यहाँ पर टॉस की कोई खास भूमिका नहीं है। हालांकि, इस बात का बहुत ध्यान रखना होगा कि इस मैच में ओस अपनी अहम भूमिका निभा सकती है।
IND Vs SL: टीम इंडिया का शानदार फॉर्म

इस समय भारतीय टीम जबरदस्त फॉर्म में है। इंग्लैंड (England) के विरुद्द धमाकेदार जीत की कहानी तेज गेंदबाजों ने लिखी थी। मोहम्मद शमी दो मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं और अपनी रफ्तार का कहर दिखा चुके हैं। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का सामना करना बल्लेबाजों के लिए बहुत ही मुश्किल साबित हुआ है। स्पिनर की भूमिका में कुलदीप यादव की घूमती गेंदों ने भी बल्लेबाजों के नाक मे दम करके रखा है।
भारत की बल्लेबाजी में कप्तान रोहित शर्मा टीम को लगातार जोरदार शुरुआत देने में कामयाब रहे हैं। वहीं, विराट कोहली के बल्ले से भी रन आ रहे हैं। हालांकि, टीम इंडिया के सामने शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का फॉर्म चिंता का विषय है।


2 thoughts on “IND Vs SL: World Cup 2023 मे आज टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से, भारतीय टीम सेमीफाइनल मे अपनी जगह बनाने के इरादे से उतरेगी ”