न्यूजीलैंड की मैच में जबरदस्त वापसी ,227 रनों की बढ़त ब्लंडेल और मिशेल ने पिच पर गाड़ा खूंटा

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को न्यूजीलैंड ने अपनी स्थिति मजूबत कर ली है।

मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड की पारी सिर्फ 132 रनों पर सिमट गई थी। इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 116 रन बना लिए थे।

दूसरे टीम इंग्लिश टीम लेकिन जल्द ही अंतिम तीन विकेट गंवा बैठी। टीम की पारी 141 रनों पर सिमट गई। गेंदबाजी में टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट का अहम योगदान रहा। टिम साउदी ने 55 रन देकर चार विकेट जबकि उनके साथी तेज गेंदबाज बोल्ट ने 21 रन देकर तीन विकेट झटके।


पहली पारी में 9 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजों ने एक बार फिर खराब शुरुआत की। विल यंग तीसरे ही ओवर में एक रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बने।

न्यूजीलैंड ने 56 रन तक चार विकेट गंवा दिये। मैट पोट्स ने अपने पदार्पण में सुर्खियां बटोरना जारी रखा, उन्होंने दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड के चार में से दो विकेट अपने नाम किये। इसमें उन्होंने कप्तान केन विलियमसन का विकेट मैच में दूसरी बार लिया।56 रनों पर 4 विकेट गिरने के बाद टॉम ब्लंडेल और डैरल मिशेल ने मोर्चा संभाला।

चाय तक न्यूजीलैंड का स्कोर 128 रन था। इसके बाद भी इंग्लैंड के गेंदबाजों का जूझना जारी रहा। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मिशेल और ब्लंडेल के बीच 5वें विकेट के लिए 180 रनों की साझेदारी हो चुकी है। स्टंप्स के समय कीवी टीम का स्कोर 4 विकेट पर 236 रन था। उनके पास दूसरी पारी में 227 रनों की बड़ी बढ़त हो चुकी है।


टॉम ब्लंडेल 182 बाल पर 12 चौकों की मदद से 90 रन बनाकर शतक बनाने के लिए खेल रहे हैं। वहीं दूसरे छोर पर डैरल मिशेल के बल्ला 188 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 97 रन निकाल चुका है । ब्लंडेल की यह 5वीं और मिशेल की चौथी टेस्ट फिफ्टी है। दोनों ही बल्लेबाजों के पास शतक पूरा करने का मौका है।

Leave a Comment