जो रूठ के धमाकेदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 7 साल और 7 पारियों के बाद हराया

लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया।

इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने 5 विकेट से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। रविवार 5 जून को मुकाबले का चौथा दिन था और चौथे दिन के पहले ही सत्र में इस मैच का नतीजा निकल आया, क्योंकि तीसरे दिन के खेल के बाद इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 61 रन चाहिए थे।

26वां शतक और टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले जो रूट 115 रन और बेन फोक्स 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड को चौथे दिन एक भी विकेट नहीं मिला। वहीं, इंग्लिश टीम ने 277 रनों का टारगेट 78.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।


इस मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए 277 रन का लक्ष्य मिला था। एक समय ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में जान डाल सकती है, लेकिन एक छोर पर जो रूट जमे रहे और इंग्लैंड को जीत दिलाकर ही लौटे।

रूट के अलावा कप्तान बेन स्टोक्स ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि बेन फोक्स ने अच्छी साझेदारी रूट के साथ की टीम के लिए 54 रनों का योगदान दिया।


गौरतलब है कि इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन टीम 132 रन पर ढेर हो गई थी। यहां तक कि इंग्लैंड की टीम भी पहली पारी में 141 रन ही बना सकी। इस तरह सिर्फ 9 रन की बढ़त मेजबानों को मिली, जबकि दूसरी पारी में कीवी टीम ने डैरिल मिचेल के शतक की बदौतल 285 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 277 रनों का लक्ष्य रखा।

Leave a Comment