RCB Vs CSK: IPL 2024 मे मौसम की मार मे कहीं धुल तो नहीं जाएगा आरसीबी बनाम चेन्नई का मैच? ऐसा हुआ, तो आरसीबी के अरमानों पर पानी फिर जाएगा।  

RCB Vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (Royal Challengers Bangalore and Chennai Super kings) के बीच शनिवार 18 मई को आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 68वां मैच खेला जाना है। इस मैच को लेकर फैंस में जबरदस्‍त बेसब्री और दिलचस्‍पी है क्‍योंकि इसे एक तरह का वर्चुअल नॉकआउट मुकाबला (virtual knockout competition) माना जा रहा है। हालांकि मैच से पहले फैंस के लिए अच्‍छी खबर नहीं आ रही है। बेंगलुरु (Bangalore) में बारिश होने की संभावना है और ऐसे में मैच धुल सकता है।

RCB Vs CSK: आरसीबी की सीएसके से टक्कर

 

RCB Vs CSK:
RCB Vs CSK:

RCB Vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (CSK) के बीच शनिवार को एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर हाई वोल्‍टेज मैच (High voltage match at M Chinnaswamy Stadium on Saturday) खेला जाना है। आरसीबी और सीएसके (RCB Vs CSK) के बीच मैच को वर्चुअल नॉकआउट मैच माना जा रहा है। ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्‍मीद है, लेकिन दिलचस्‍प मैच से पहले मौसम की खबर फैंस को परेशान कर रही है।

यह भी देखें: MI Vs LSG Pitch Report: IPL 2024 मे आज मुंबई और लखनऊ मे होगी टक्कर, वानखेड़े मे होगी रनों की बारिश या फिर गेंदबाज अपना जलवा दिखाएगे? जानिए यहाँ की पिच क्या बताती है?  

RCB Vs CSK: इस हाई वोल्‍टेज मैच मे बारिश की संभावना

18 मई को होने वाले मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। आरसीबी के फैंस चाहेंगे कि एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर होने वाले मैच के दौरान बारिश नहीं हो, वरना उनकी टीम के प्‍लेऑफ (Playoff) में पहुंचने के अरमान तार-तार हो जाएंगे।

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स ने प्‍वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्‍थान हासिल किया जबकि राजस्‍थान रॉयल्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी प्‍लेऑफ में जगह पक्‍की (Kolkata Knight Riders topped the points table while Rajasthan Royals and Sun risers Hyderabad also secured a place in the play-offs) कर ली है।

RCB Vs CSK: इस मैच मे सभी टीम की नजर

लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) बड़ी मुश्किलों के बाद प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई कर सकता है। ऐसे मे हर हाल में आरसीबी और सीएसके के बीच मैच पर नजरें टिकी हुई हैं क्‍योंकि इस मुकाबले से प्ले ऑफ की चौथी टीम मिलना तय माना जा रहा है। मगर मौसम घरेलू फैंस को डरा रहा है।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

RCB Vs CSK: इस मैच मे तेज बारिश की आशंका

एक्‍यूवेदर डॉट कॉम वेबसाइट (Accuweather.com website) के मुताबिक शनिवार की शाम बेंगलुरु में तेज बारिश की आशंका है। यहां पूरे समय बादल घिरे रहने की उम्‍मीद है और बारिश 7.2 एमएम होने की संभावना है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और तभी तेज बारिश की उम्‍मीद जताई जा रही है।

RCB Vs CSK: आरसीबी के प्‍लेऑफ में पहुंचने के समीकरण

आरसीबी को अगर प्‍लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे पहले बल्‍लेबाजी करने पर सीएसके को 18 रन के अंतर से मात देनी होगी। अगर 17 या कम रन के अंतर से आरसीबी जीती तो वह प्‍लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी क्‍योंकि उसका नेट रन रेट कम है। अगर आरसीबी लक्ष्‍य का पीछा करती है तो उसे सीएसके के खिलाफ 18.1 ओवर से पहले लक्ष्‍य हासिल करना होगा।

RCB Vs CSK: सीएसके के प्‍लेऑफ में पहुंचने के समीकरण

वहीं, चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (CSK) को अगर क्‍वालीफाई करना है तो उसे आरसीबी (RCB) को हराना होगा। अगर सीएसके हारती है और उसका अंतर 18 रन से कम या 11 गेंदों से कम हुआ तो ऐसी स्थिति में भी वो क्‍वालीफाई कर जाएगी। बहरहाल, अगर बारिश के कारण ये मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा और ऐसे में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई (Chennai Super Kings qualify for playoffs) कर लेगी।

1 thought on “RCB Vs CSK: IPL 2024 मे मौसम की मार मे कहीं धुल तो नहीं जाएगा आरसीबी बनाम चेन्नई का मैच? ऐसा हुआ, तो आरसीबी के अरमानों पर पानी फिर जाएगा।  ”

Leave a Comment