IPL 2024 Points Table: PBKS को पीटकर Strong Mumbai Indians प्वाइंट्स टेबल में किस स्थान पर पहुंची?

IPL 2024 Points Table: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले गए 33वें मैच में 9 रन से हराया। पंजाब किंग्स (PBKS) की मौजूदा सीजन में ये पांचवीं हार रही जबकि मुंबई इंडियंस (MI) की टीम की ये मौजूदा सीजन में तीसरी जीत रही। इस मैच में मुंबई टीम (Mumbai Team) को जीत के साथ ही फायदा हुआ। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर पहुंच गई है।

IPL 2024 Points Table: पंजाब किंग्स को रौंदने से मुंबई इंडियंस को हुआ फायदा

IPL 2024 Points Table:
IPL 2024 Points Table:

IPL 2024 Points Table: आईपीएल 2024 के 33वें मैच में पंजाब किंग्स पर मिली जीत से मुंबई इंडियंस को प्वाइंट्स टेबल में फायदा हुआ। आईपीएल 2024 की Point Table में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई टीम सातवें नंबर पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम मौजूदा सीजन की पांचवीं हार के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर पहुंच गई।

यह भी देखें: PBKS Vs MI Highlights: पंजाब 1 बार फिर करीबी मैच मे मुंबई से परास्त हुई, मुंबई के गेंदबाजों ने धमाल मचाया  

IPL 2024 Points Table: मुंबई ने पंजाब को 9 रन से हराया

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हराकर मौजूदा सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स 19.1 ओवर में 183 रन ही बना सकी। मुंबई की जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा जेराल्ड कोएत्जे (Gerald Coetzee) ने 32 रन देकर तीन सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें; अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IPL 2024 Points Table: सभी टीम का प्वाइंट्स टेबल

IPL 2024 Points Table: आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम है, जिन्होंने मौजूदा सीजन में 7 मैच में से 6 मैचों में जीत हासिल की, जबकि एक मैच में हार का सामना किया। राजस्थान रॉयल्स (RR) 12 अंक के साथ पहले पायदान पर मौजूद हैं। दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Night Raiders) की टीम मौजूद है, जिन्होंने 6 मैचों में से 4 मैचों में जीत हासिल कर 8 अंक हासिल किए है।

तीसरे नंबर पर सीएसके (CSK) की टीम का नाम है, जिन्होंने 6 मैचों में से 4 मैच जीते है, जबकि दो मैचों में हार का सामना किया है। बेहतर नेट रनरेट की वजह से सीएसके से आगे केकेआर (KKR) की टीम मौजूद है। चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunraisers Hyderabad) की टीम 8 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। पांचवें नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) का नाम है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम छठे पायदान पर है।

वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस को एक स्थान का फायदा हुआ। मुंबई की टीम सातवें पायदान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) आठवें और पंजाब किंग्स 9वें स्थान पर है। आरसीबी (RCB) की टीम मौजूदा सीजन में एकमात्र ऐसी टीम है, जिसे केवल एक ही जीत अभी तक हासिल हुई।

1 thought on “IPL 2024 Points Table: PBKS को पीटकर Strong Mumbai Indians प्वाइंट्स टेबल में किस स्थान पर पहुंची?”

Leave a Comment