KKR Vs RR Pitch Report: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन मे अभी तक शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की अगली भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Nights Raiders) के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान (Eden Gardens Ground, Kolkata) पर खेला जाएगा।
केकेआर की टीम (KKR Team) ने अपने लास्ट गेम में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम को 8 विकेट से मात दी थी। तो वहीं दूसरी और राजस्थान की टीम (Rajasthan Team) ने भी एक रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 3 विकेट से शानदार पटखनी दी थी। संजू सैमसन (Sanju Samson) की पिंक आर्मी छह में से पांच मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है।
KKR Vs RR Pitch Report: केकेआर की होगी राजस्थान से भिड़ंत

KKR Vs RR Pitch Report: आईपीएल 2024 के खेले जाने वाले 31वें मैच में अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टक्कर राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ होगी। राजस्थान के रजवाड़ों के लिए यह सीजन अभी तक कमाल का गुजरा है। टीम ने अब तक खेले छह मैचों में से 5 में जीत का स्वाद चखा है। लास्ट गेम में संजू सैमसन की पिंक आर्मी ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 3 विकेट से धूल चटाई थी। वहीं, केकेआर (KKR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 8 विकेट से मात दी थी।
KKR Vs RR Pitch Report: ईडन गार्डन्स की पिच का मिजाज कैसा है?

केकेआर और राजस्थान (KKR Vs RR) के बीच यह रोमांचक मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा। केकेआर के इस होम ग्राउंड को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। कोलकाता (Kolkata) के इस मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है और जिसकी वजह से यहाँ पर रनों का अंबार लगता है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और आउटफील्ड तेज होने की वजह से बॉल को बाउंड्री लाइन तक पहुंचाना बहुत ही आसान हो जाता है।
KKR Vs RR Pitch Report: यहाँ के आंकड़े क्या दर्शाते है?
ईडन गार्डन्स के इस मैदान पर अभी तक आईपीएल (IPL) में कुल 88 मैच खेले गए हैं। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 36 मैचों में जीत मिली है। वहीं, 52 मैचों में चेज करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। यानी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला इस मैदान पर बहुत ही कारगर रहता है।
KKR Vs RR Pitch Report: राजस्थान के रजवाड़े लाजवाब फॉर्म में चल रहे है

राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है। बल्लेबाजी में संजू सैमसन का बल्ला जमकर बोला है। नंबर चार की पोजिशन पर खेलते हुए रियान पराग (Riyan Parag) ने भी इस साल खासा प्रभावित किया है। जोस बटलर (Josh Butler) टूर्नामेंट में एक शतक जड़ चुके हैं। वहीं, बतौर फिनिशर शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer) का प्रदर्शन लास्ट गेम में बेमिसाल रहा था। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल (Trent Boult and Yuzvendra Chahal) की जोड़ी ने बल्लेबाजों की नाक में खूब दम किया है।

