World Masters League T20: टी20 लीग में एक बार फिर से अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएगे सुरेश रैना और क्रिस गेल जैसे सभी पुराने धाकड़ खिलाड़ी, 6 टीमों के बीच 19 मैच खेले जाएंगे

World Masters League T20: सुरेश रैना और क्रिस गेल (Suresh Raina And Chris Gayle) सहित कई धाकड़ खिलाड़ी एक बार फिर से वर्ल्‍ड मास्‍टर्स लीग टी20 (World Masters League T20) में अपना पुराना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। इसके आयोजक टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा जल्‍द ही करने वाले है। इस टूर्नामेंट का लक्ष्‍य उन सभी खिलाड़ियों को सम्‍मानित करना है जिन्‍होंने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। इस टी20 लीग में छह टीमों के बीच 19 मैच खेले जाएंगे।

World Masters League T20 में कई देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे

World Masters League T20: वर्ल्‍ड मास्‍टर्स लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत, वेस्‍टइंडीज और इंग्‍लैंड (India, West Indies, And England) के कई दिग्‍गज खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देगे। टूर्नामेंट में छह टीमों के बीच 19 मैच खेले जाएंगे। आयोजक कभी भी टूर्नामेंट की तिथियों और स्‍थान की घोषणा कर सकते हैं।

यह भी देखें: KKR Vs RR Live Streaming: IPL 2024 मे केकेआर बनाम राजस्थान का मैच लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग आप कहाँ और कैसे फ्री मे देख सकते है जानिए?

World Masters League T20: रैना और गेल जैसे धाकड़ खिलाडियों का जलवा

World Masters League T20
World Masters League T20

आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्‍य उन सभी खिलाड़ियों को सम्‍मानित करना है, जिन्‍होंने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट जगत में अलग पहचान बनाई है। इस टूर्नामेंट में क्रिस गेल, सुरेश रैना, केविन पीटरसन, शाहीद अफरीदी, थिसारा परेरा, ड्वेन स्मिथ, पीटर ट्रेगो (Chris Gayle, Suresh Raina, Kevin Pietersen, Shahid Afridi, Thisara Perera, Dwayne Smith, Peter Trego) जैसे दिग्‍गज क्रिकेट खेलते दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

World Masters League T20 की घोषणा होना बाकी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद कैफ, सुदीप त्‍यागी, शादाब जकाती (Former Indian cricketers Mohammad Kaif, Sudeep Tyatgi, Shadab Jakati) समेत कई अन्‍य खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। आयोजकों ने बताया, ”वर्ल्‍ड मास्‍टर्स लीग टी20 के लिए संपूर्ण कार्यक्रम, स्‍थान और फ्रेंचाइजी के नामों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

World Masters League T20 मे पूर्व भारतीय घरेलू क्रिकेटरों ने भी पंजीकरण कराया

पूर्व भारतीय घरेलू क्रिकेटर जेसल कारिया, बिपुल शर्मा, अमितोज सिंह, अनुरीत सिंह, अभिमन्‍यु मिथुन, ईश्‍वर चौधरी और रॉबिन बिस्‍ट (Former Indian domestic cricketers Jasal Kariya, Bipul Sharma, Amitoj Singh, Anureet Singh, Abhimanyu Mithun, Ishwor Chaudhary and Robin Bister) ने भी इस टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण कराया है। इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ी मैदान पर अपना कौशल दिखाने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे दर्शकों को शानदार मैच देखने को मिलेंगे।

1 thought on “World Masters League T20: टी20 लीग में एक बार फिर से अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएगे सुरेश रैना और क्रिस गेल जैसे सभी पुराने धाकड़ खिलाड़ी, 6 टीमों के बीच 19 मैच खेले जाएंगे”

Leave a Comment