IPL 2024:आखिरकार हार्दिक ने गुजरात टाइटंस से नाता तोड़ के मुंबई इंडियंस मे अपनी वापसी की।   

IPL 2024: आईपीएल 2024 (IPL2024) के सीजन के लिए खिलाड़यों की नीलामी 19 दिसंबर को होनी वाली है। सभी फ्रेंचाइजी के लिए नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज करने पर फैसला लेने का रविवार 26 नवंबर को अंतिम दिन था। हालांकि ट्रेडिंग विंडो 12 दिसंबर तक खुली हुई है। हार्दिक 2022 में गुजरात टाइटंस (GT) से जुड़े थे और टीम ने उन्हें अपना कप्तान बनाया था।

IPL 2024: हार्दिक की गुजरात से मुंबई वापसी

IPL 2024:
IPL 2024:

IPL 2024; भारतीय टीम (Indian Team) के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने गुजरात टाइटंस (GT) की टीम को छोड़कर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस (MI) में अपनी वापसी की है। रविवार 26 नवंबर को इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि हो गई है। इससे पहले गुजरात (Gujrat) की टीम ने हार्दिक को रिटेन खिलाड़ियों की सूची मे बनाए रखा था, लेकिन मुंबई (Mumbai) की टीम ने हार्दिक को लेने के लिए कैमरुन ग्रीन (Cameron Green) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ ट्रेड किया, जिससे उसके पर्स में 17.5 करोड़ रुपये आ गए और फिर शाम साढ़े आठ बजे हार्दिक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम मे शामिल हो गए।

यह भी देखें: IND Vs AUS 2nd T20: Yashasvi Jaiswal की धमाकेदार पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मे 44 रन से हराकर सीरीज मे 2-0 की बढ़त ली।  

IPL 2024: नीलामी 19 दिसंबर को

IPL 2024 Auction के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 19 दिसंबर को सजेगी खिलाड़ियों की  मंडी, जानें कब और कहां

आईपीएल 2024 सत्र के लिए खिलाड़यों की नीलामी 19 दिसंबर को होनी है। सभी फ्रेंचाइजी के लिए नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज करने पर निर्णय लेने का रविवार अंतिम दिन था। हालांकि, ट्रेडिंग विंडो 12 दिसंबर तक खुली हुई है। हार्दिक 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़े थे और टीम ने उन्हें अपना कप्तान बनाया था।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IPL 2024: जोफ्रा आर्चर को किया रिलीज

IPL 2024:
IPL 2024:

उन्होंने पहले ही सीजन में गुजरात की टीम को विजेता बनाया था, जबकि साल 2023 में टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से हारकर उपविजेता रही। मुंबई (Mumbai) की टीम ने इंग्लैंड (England) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को रिलीज कर दिया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने हैरी ब्रूक (Harry Brook), कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur), राजस्थान रायल्स (RR) ने जेसन होल्डर (Jason Holder), दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रोवमैन पावेल और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने काइल जैमिसन जैसे खिलाड़ियों को रिलीज करने का निर्णय लिया है।

IPL 2024: रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची

मुंबई इंडियंस रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या (ट्रेड), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, ईशान किशन, शम्स मुलानी, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड),तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर,  जसप्रीत बुमराह।

रिलीज: जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्ट्ब्स, डुआन जेनसेन, झाई रिचडर्सन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जोर्डन, संदीप

अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल।

1 thought on “IPL 2024:आखिरकार हार्दिक ने गुजरात टाइटंस से नाता तोड़ के मुंबई इंडियंस मे अपनी वापसी की।   ”

Leave a Comment