IND Vs AUS 2nd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND Vs AUS) के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत (IND) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। यशस्वी और ऋतुराज ने भारत को पावरप्ले में 70 से ज्यादा रन बनाने में मदद की। 24 गेंदों पर पचास रन बनाने के साथ ही यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। यशस्वी टी-20 इंटरनेशनल में पहले पावरप्ले के अंदर फिफ्टी लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने।
IND Vs AUS 2nd T20: Yashasvi Jaiswal का अर्धशतक

IND Vs AUS 2nd T20: भारतीय टीम (Indian Team) के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विरुद्द दूसरे टी-20 में तूफानी बल्लेबाजी की। इस मैच में यशस्वी ने भारत को एक शानदार शुरुआत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए उन्होंने पहले पावरप्ले में अर्धशतक जमाया।
जायसवाल ने 24 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की और पारी के चौथे ओवर में सीन एबॉट की जमकर धुनाई की। इस दौरान जायसवाल ने कप्तान रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया।
IND Vs AUS 2nd T20: Yashasvi Jaiswal ने Rohit Sharma का तोड़ा रिकॉर्ड

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND Vs AUS 2nd T20) के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। भारत की सलामी जोड़ी यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) और ऋतुराज (Ruturaj Gaikwad) ने पहले पावरप्ले में 70 से ज्यादा रन बनाने में मदद की। 24 गेंदों पर पचास रन बनाने के साथ ही यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
यशस्वी टी-20 इंटरनेशनल मैच में पहले पावरप्ले के अंदर फिफ्टी लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए है। इस मामले में उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल को पछाड़ दिया है। यशस्वी ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान शानदार 9 चौके और 2 छक्के लगाए। पहले पावरप्ले में अर्धशतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल तीसरे भारतीय बने।
IND Vs AUS 2nd T20: पहले पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
यशस्वी जयसवाल – 2023 में 53 रन ( भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया)
रोहित शर्मा – 2020 में 50*रन (भारत बनाम न्यूजीलैंड)
केएल राहुल – 2021 में 50 रन ( भारत बनाम स्कॉटलैंड)
IND Vs AUS 2nd T20:भारत की जीत
अगर हम बात करें इस मैच की तो भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND Vs AUS) के दूसरे टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 236 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में उतरी कंगारू टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई और इस तरह भारत ने 44 रन से दूसरा टी-20 अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं।


1 thought on “IND Vs AUS 2nd T20: Yashasvi Jaiswal की धमाकेदार पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मे 44 रन से हराकर सीरीज मे 2-0 की बढ़त ली। ”