IND Vs AUS 3rd T20: भारतीय टीम (Indian Team) को तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया (AUS) की टीम ने 5 विकेट से शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया (Australia) की और से सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 35 रन की आतिशी पारी खेली थी। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने टीम की पारी को संभालते हुए दमदार शतक जड़ते हुए कंगारू टीम को हारी हुई बाजी जिताकर मैदान से वापस नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत ने भारत (IND) को सीरीज पर कब्जा करने का मौका नहीं दिया।
IND Vs AUS 3rd T20: तीसरे टी20 मे ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया
IND Vs AUS 3rd T20: लगातार दो शुरुआती टी-20 मैच मे जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया (Team India) को तीसरे टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा। तीसरे टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। भारत (India) की और से सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंद पर 123 रन की लाजवाब पारी खेली थी। उनकी इसी पारी के सहारे भारतीय टीम इस सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच पाई थी।
IND Vs AUS 3rd T20: ग्लेन मैक्सवेल का तूफान

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल का तूफान आया, जिन्होंने नाबाद 104 रन की पारी खेली। इस तरह कंगारू टीम ने आखिरी गेंद पर मैक्सवेल के चौके के साथ 5 विकेट से भारत को धूल चटाई।
IND Vs AUS 3rd T20: Ruturaj Gaikwad ने पहला T20I शतक लगाया

सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्द तीसरे टी-20 मैच में अपने टी-20 इंटरनेशनल का पहला शतक जड़ा। शतक जमाने के बाद ओवर की चौथी और पांचवीं बॉल पर उन्होंने दो लगातार छक्के लगाए। वहीं, ओवर की आखिरी बॉल पर गायकवाड़ के बल्ले से चौका निकला।
टी-20 का पहला शतक जड़ने के बाद उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। T20I में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वालो की लिस्ट मे वह दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विराट ने साल 2021 में अफगानिस्तान (Afghanistan) के विरुद्द नाबाद 122 रन की पारी खेली थी। वहीं, कप्तान रोहित ने साल 2023 में इंदौर (Indore) में श्रीलंका (Sri Lanka) के विरुद्द 118 रन की पारी खेली थी
IND Vs AUS 3rd T20: टीम इंडिया ने 222 रन का लक्ष्य दिया था
गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। गुवाहाटी में रुतुराज के नाम का तूफान आया, जिन्होंने मैच की शुरुआत से लेकर अंत तक अपने बल्ले से तबाही मचाई और कंगारू गेंदबाजों को पस्त किया।
IND Vs AUS 3rd T20: गायकवाड़ ने 57 गेंद पर 123 रन बनाए।
भारत की शुरुआत भले ही खराब रही हो, लेकिन कप्तान सूर्या, तिलक के साथ मिलकर रुतुराज ने शानदार तरीके से पारी को संभाला। यशस्वी 6 रन और ईशान किशन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे थे। इसके बाद तिलक वर्मा और गायकवाड़ की जोड़ी ने डेथ ओवर्स में शानदार प्रदर्शन किया। आखिरी ओवर में रुतुराज ने ग्लेन मैक्सवेल की धुनाई की और पूरे 30 रन बटोरे।

