IPL 2024 Mayank Yadav: IPL के इतिहास में डेब्यू के बाद लगातार दो मैन ऑफ द मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनें।  

IPL 2024 Mayank Yadav: कल्पना कीजिए कि इस साल जून में होंने वाले टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के दौरान अगर जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) के साथ मयंक यादव (Mayank Yadav) गेंदबाजी की शुरुआत करें, तो हमारा सामना करने की हिम्मत कौन कर सकेगा। जवाब में कुछ लोग कहेंगे कि मयंक यादव ने अब तक सिर्फ 2 IPL मैच खेले हैं, और हकीकत यह है कि पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं।

इन दोनों मैचों में ही मयंक यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन से वह भरोसा दे दिया है, जो 40/50 मैच खेलने के बाद आता है। जब इंग्लैंड मार्क वुड (England Mark Wood) को IPL से रेस्ट दे सकता है, तो हम मयंक यादव को टी20 विश्वकप के लिए बचाकर नहीं रख सकते क्या?

मोहम्मद सिराज का T-20 में परफॉर्मेंस आप सबके सामने है। इसके बावजूद अगर T20 वर्ल्ड कप में उन पर भरोसा किया जाता है, तो फिर भारतीय टीम की स्थिति टूर्नामेंट में गंभीर हो सकती है।

IPL 2024 Mayank Yadav: बुमराह के साथ मयंक और भी घातक

वैसे भी मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की अनुपस्थिति में भारतीय टीम (Indian Team) को एक ऐसे तेज गेंदबाज की तलाश है, जो T-20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह का साथ दे सके। जसप्रीत बुमराह एक ऐसे गेंदबाज हैं, जिनके 4 ओवर बल्लेबाज बचाकर और सावधानी से खेलकर निकाल देते हैं। परंतु अगर बुमराह के साथ मयंक यादव गेंदबाजी करेंगे तो बल्लेबाज को समझ नहीं आएगा कि किसके खिलाफ रन बनाएं और कहां पर रुक जाएं।

यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति में एक बेहद घातक और तूफानी गेंदबाज भारत (India) को मिल चुका है। अब जरूरत इस बात की है कि BCCI मयंक यादव और जसप्रीत बुमराह को इस IPL में कम से कम मुकाबले खेलने दे, जिससे दोनों तेज गेंदबाज तरोताजा रहें और चोट से बचे रहें। इसके बदले जून में होने वाले T-20 विश्वकप में पूरी ताकत से भारतीय टीम की जीत के लिए दमखम दिखा सकें।

IPL 2024 Mayank Yadav: मयंक की सटीक लाइन लेंथ और रफ्तार

IPL 2024 Mayank Yadav: मयंक यादव को जो बात सबसे खतरनाक बॉलर बनाती है, वह है उनकी रफ्तार, एक्यूरेसी और डेडली बाउंसर। इस कॉम्बिनेशन का कोई तोड़ नहीं है। मयंक यादव के पास उमरान मलिक (Umran Malik) की रफ्तार जरूर है, लेकिन लाइन-लेंथ के मामले में वह उमरान से कहीं बेहतर हैं। बॉल टप्पा खाने के बाद और तेज आ रही हैं बैट्समेन बॉल को खेल ही नहीं पा रहे। बैट पहले चल रहा या बाद में। RCB के धाकड़ बल्लेबाज कैमरुन ग्रीन (Cameron Green) को तो बॉल स्टंप उखड़ने के बाद दिखी। बल्लेबाजों के हावी होते क्रिकेट में मयंक विश्व के बड़े बल्लेबाजों को रुलाने आए हैं।

यह भी देखें: LSG Vs RCB: LSG के रफ्तार के नए सौदागर मयंक यादव की घातक गेंदबाजी की बदौलत LSG ने RCB को उसी के घर में 28 रन से करारी शिकस्त दी।

IPL 2024 Mayank Yadav: क्या BCCI मयंक को T20 WC मे मौका देगी

IPL 2024 Mayank Yadav: अगर BCCI आज से 21 साल के इस खिलाड़ी के फिटनेस पर ध्यान दे और चोट से बचा ले तो इंग्लैंड़, ऑस्ट्रेलिया, (ENG, AUS, SA) अफ्रीका के तेज विकेट पर मयंक वहां के बल्लेबाजों का जबड़ा तोड़ने लायक बॉल डाल सकते हैं। एक्शन इतना शानदार है कि पूछिए मत। अब तक मयंक यादव ने IPL में सिर्फ 48 गेंद डाली है और 6 विकेट चटकाए हैं।

इसी दौरान वह IPL के इतिहास में 155Kmph की रफ्तार को सबसे ज्यादा क्रॉस करने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। वह IPL के इतिहास में डेब्यू के बाद लगातार दो मैन ऑफ द मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। अब बस ख्वाहिश इस गेंदबाज को भारत (IND) की जर्सी में देखने की है।

IPL 2024 Mayank Yadav: मयंक यादव का क्या कहना है?

IPL 2024 Mayank Yadav: नए स्पीड स्टार मयंक यादव ने कहा है, मेरी असली मंजिल भारत के लिए खेलना है। IPL 2024 में मयंक यादव ने अपनी 150Kmph से अधिक रफ़्तार वाली गेंदों से ना सिर्फ सबका दिल जीता बल्कि केएल राहुल (K L Rahul) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants  को दो मैच भी जिता दिए। मयंक ने पिछले डेब्यू मैच में 3 विकेट लेकर LSG को PBKS के सामने जीत दिलाई।

इसके बाद RCB के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में भी 3 विकेट लेकर लखनऊ को जीत दिला दी। इस तरह लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद मयंक यादव ने अब अपना अगला टारगेट बता दिया है। 21 साल के मयंक ने दो मैचों में अपनी तूफानी स्पीड से 6 विकेट लेने के बाद कहा, लगातार दो बार प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड जीतकर काफी अच्छा लग रहा है।

इसके बाद RCB के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में भी 3 विकेट लेकर लखनऊ को जीत दिला दी। इस तरह लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद मयंक यादव ने अब अपना अगला टारगेट बता दिया है। 21 साल के मयंक ने दो मैचों में अपनी तूफानी स्पीड से 6 विकेट लेने के बाद कहा, लगातार दो बार प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड जीतकर काफी अच्छा लग रहा है।

मुझे इस बात की भी ख़ुशी है कि हमने दोनों मैच जीते और मेरा टारगेट यही है कि मैं जितना अधिक संभव हो सके, भारत के लिए खेल सकूं। मेरे हिसाब से ये तो सिर्फ शुरुआत है और मेरे प्रमुख लक्ष्य टीम इंडिया में जगह बनाना है।

यह भी पढ़ें; क्या आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IPL 2024 Mayank Yadav: मयंक की स्पीड ने लोगों का ध्यान खींचा।

IPL 2024 Mayank Yadav: मयंक यादव ने दोनों मैचों में अपनी स्पीड से सभी का ध्यान खींचा। वह IPL में लगातार 150Kmph से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मयंक यादव ने RCB के खिलाफ इस IPL 2024 सीजन की सबसे तेज 156.7Kmph की रफ्तार वाली गेंद भी फेंकी। RCB के सामने भी मयंक यादव ने 150Kmph से ज्यादा की रफ्तार के साथ 4 ओवर के स्पेल में 14 रन देकर 3 विकेट झटके।

मयंक यादव ने अपनी स्पीड को लेकर कहा, मेरे हिसाब से इस स्पीड से गेंदबाजी करने के लिए कई सारी चीजें महत्वपूर्ण हैं। इसमें मेरी डाइट, नींद और कड़ी ट्रेनिंग शामिल हैं। अगर आप तेज गेंदबाजी करना चाहते हैं, तो फिर आपको अपने खान-पान व रिकवरी पर भी अधिक से अधिक ध्यान रखना चाहिए। मयंक यादव IPL के इतिहास में डेब्यू के बाद लगातार 2 मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं।

IPL 2024 Mayank Yadav: LSG के रफ्तार के नए सौदागर मयंक यादव ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाते हुए RCB को उसी के घर में 28 रन से करारी शिकस्त दी। LSG की तरफ से RCB के बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा तंग मयंक यादव की पेस ने किया। इस गेंदबाज ने 3 विकेट लेकर तहलका मचा दिया और अंत में टीम को जीत दिला दी

सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले मयंक यादव ने मैक्सवेल को आउट कर RCB के बल्लेबाजों को कंपा दिया। मयंक यादव ने अपना अगला शिकार कैमरन ग्रीन को बनाया और उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। मयंक यादव की पेस टीम पर भारी पड़ रही थी। इस गेंदबाज ने टीम को रजत पाटीदार के रूप में छठी सफलता दिलाई और उन्हें 29 रन पर चलता किया। सबसे ज्यादा 3 विकेट मयंक यादव ने लिए।

IPL 2024 Mayank Yadav: पिछले 2 मैच में मयंक यादव ने जिस तरह से गेंदबाजी की है, वह देखकर मुझे बहुत खुशी मिली है।

IPL 2024 Mayank Yadav:
IPL 2024 Mayank Yadav:

LSG Captain KL Rahul: LSG कैप्टन केएल राहुल ने कहा है कि मैं विकेट के 20 यार्ड पीछे खड़ा रहता हूं, जब मयंक यादव गेंदबाजी करता है। इससे मैं खुद को सुरक्षित महसूस करता हूं। एक बार उसकी गेंद पर मुझे कीपिंग करते हुए उंगली में बहुत तेज चोट लग चुकी है। RCB के खिलाफ हमारा ओवरऑल परफॉर्मेंस बहुत शानदार रहा। विकेट ट्रिकी था, जहां तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद थी।

IPL 2024 Mayank Yadav: क्विंटन डी कॉक ने शानदार शुरुआत दी

56 गेंद पर 144.64 की स्ट्राइक रेट के 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 81 रन बनाने वाले क्विंटन डी कॉक ने हमें बहुत शानदार शुरुआत दी। जब तक RCB के गेंदबाजों को यह समझ आया कि इस विकेट पर किस जगह बॉल डालनी है, तब तक हम लोग मैच में काफी आगे निकल चुके थे। हम लोग जिस स्कोर तक पहुंचने का सोच रहे थे, उससे 10-15 रन ज्यादा बन गए। 20 ओवर में 181/5 काफी अच्छा टोटल था।

IPL 2024 Mayank Yadav: हमारी प्लानिंग थी, प्रेशर नहीं लेना है

IPL 2024 Mayank Yadav: पहली पारी के बाद हमने आपस में चर्चा की। प्लानिंग यह थी कि विकेट में तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद है, जिसे वजह से सीधे यॉर्कर के साथ शुरुआत नहीं करनी है। विकेट में जो मदद है, उसका लाभ उठाना है। चिन्नास्वामी में छोटी बाउंड्री है। ऐसे में 1-2 चौके या छक्के लगते ही प्रेशर सीधा आप पर आ सकता है। इसलिए शांत रहकर विकेट पर भरोसा करना चाहिए कि वह हमारी मदद करेगा।

मयंक यादव के खिलाफ विकेट कीपिंग करते हुए एक गेंद मुझे बहुत तेज लगी। पिछले दो मैच में मयंक यादव ने जिस तरह से गेंदबाजी की है, वह देखकर मुझे बहुत खुशी मिली है।

IPL 2024 Mayank Yadav: मयंक यादव ने मौके का इंतजार किया

IPL 2024 Mayank Yadav: मयंक यादव ने लगातार 2 सीजन डगआउट में बैठकर अपने मौके का इंतजार किया है। लास्ट ईयर मयंक इंजरी की वजह से नहीं खेल सका था। इस दौरान उसने मुंबई में फिजियो के साथ में फिटनेस पर बहुत काम किया था। मयंक को एहसास है कि यंग एज 155Kmph की रफ्तार के साथ लगातार गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल है। उसे कुछ इंजरी भी हो चुकी है। इसलिए मयंक अपने शरीर का बहुत ध्यान रखना है। मयंक यादव का टेंपरामेंट बहुत शानदार है।

IPL 2024 Mayank Yadav: मुझे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद

T-20 क्रिकेट में आमतौर पर मैं टॉस जीत कर गेंदबाजी करना पसंद करता हूं। यही ट्रेंड भी रहा है। अच्छा है कि मैं टॉस हार जाता हूं और हमारी टीम को पहले बल्लेबाजी मिलती है। अगर किसी मैच में अपोजिशन हमारे खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर देता है या हम बैटिंग करते हुए ऑल आउट हो जाते हैं, तो हमारे पास वापस जाकर सोचने का वक्त होता है।

IPL 2024 Mayank Yadav: मयंक यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

इस दौरान ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए। पहला मैच हम हार गए थे और वह हमारे लिए मुश्किल था, पर उसके बाद हमने बेहतरीन अंदाज में बाउंस पैक किया है। हम लगातार पावरप्ले में विकेट चटकाने के तरीके ढूंढ रहे हैं। RCB के सामने तो पता था कि स्पिनर्स पावरप्ले में लाकर सफलता हासिल की जा सकती है। आगे भी हम अच्छा करने की भरपूर कोशिश करेंगे। 182 के जवाब में RCB 19.3 ओवर में 153 पर आउट हो गई। 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाने वाले मयंक यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।