GT Vs PBKS Pitch Report: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के आज खेले जा रहे 17वें मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टक्कर गुजरात टाइटंस (Gujrat Taitans) की टीम के साथ हो रही है। गुजरात की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर खेले गए अभी तक दोनों ही मैचों में जीत का सामना किया है। पिछले मैच में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को शिकस्त दी थी। दूसरी ओर लगातार दो मैच हारने के बाद पंजाब की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
GT Vs PBKS Pitch Report: पंजाब से होगी गुजरात की भिड़ंत आज

GT Vs PBKS Pitch Report: आईपीएल 2024 के 17वें मैच में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होगी। पंजाब (Punjab) को पिछले दोनों ही मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में पंजाब की टीम जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी। दूसरी ओर, गुजरात ने अपने होम ग्राउंड (Home Ground) पर खेले दोनों ही मुकाबले में जीत का स्वाद चखा है और टीम इस लय को पंजाब के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी।
GT Vs PBKS Pitch Report: अहमदाबाद की पिच कैसी है?

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स (GT Vs PBKS) के बीच रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium, Ahmedabad) में खेला जाएगा। इस मैदान पर आमतौर पर बल्लेबाजों का एक तरफा बोलबाला रहता है। हालांकि, आखिरी मैच में पिच थोड़ी धीमी खेली थी। गेंद बल्ले पर रुककर आ रही थी, जिसकी वजह से शॉट लगाने में बल्लेबाजों को परेशानी हो रही थी। इस सीजन खेले गए दोनों ही मैच में कोई भी टीम 170 का आंकड़ा नहीं छू सकी है।
GT Vs PBKS Pitch Report: यहाँ के आंकड़े कैसे है?
अहमदाबाद के इस मैदान ने अब तक आईपीएल (IPL) में कुल 29 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 14 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 15 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी टॉस इस ग्राउंड पर कुछ खास रोल प्ले नहीं करता है। इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर गुजरात टाइंटस (GT) के नाम दर्ज है। मुंबई (Mumbai) के खिलाफ गुजरात ने 233 रन ठोक डाले थे।
GT Vs PBKS Pitch Report: जीत की राह तलाशती पंजाब किंग्स
पिछले दो मैचों में पंजाब किंग्स के लिए कुछ भी सही नहीं घटा है। कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ जमकर मार पड़ी थी। वहीं, राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने भी दिल खोलकर रन लुटाए थे। हर्षल पटेल आईपीएल 2024 (Harshal Patel IPL 2024) में पंजाब की उम्मीदों पर अब तक खरे नहीं उतर सके हैं। वहीं, बल्लेबाजी में प्रभसिमरन, जितेश शर्मा (Prabhsimran, Jitesh Sharma) का प्रदर्शन बल्ले से कुछ खास नहीं रहा है।


1 thought on “GT Vs PBKS Pitch Report: IPL 2024 मे अहमदाबाद में किसका रहेगा राज, बल्लेबाजों की तूती बोलेगी या गेंदबाजों की चांदी होगी, पिच का क्या हाल है देखिए? ”